वायरल न्यूज़

होटल के कमरे में फुफकार रहा था किंग कोबरा, जब कपल की पड़ी नजर फिर जो हुआ, देखें VIDEO

छुट्टियां मनाने आया एक कपल होटल में ठहरा हुआ था। रात भर चैन की नींद लेने के बाद जब सुबह उनकी नींद टूटी तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्होंने देखा कि ठीक उनके बिस्तर के पास ही एक कोबरा सांप फुफकार रहा है। घटना का यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

कपल के बिस्तर के पास मिला कोबरा सांप (Facebook/@kanutakonuttaranakon)

Snake viral video: सोचिए आप अपने कमरे में सो रहे हों और आपके बिस्तर के ठीक बगल में एक खतरनाक कोबरा सांप फुफकार रहा हो और सोते वक्त वह आपकी गर्दन पर से रेंगते हुए निकल जाए, यह सोचना भी लोगों के लिए किसी बुरे सपने जैसा है। मगर ठीक कुछ ऐसा ही हुआ होटल में ठहरे हुए एक कपल के साथ, जो होटल के एक कमरे में सो रहा था और सोते दौरान एक कोबरा सांप महिला पार्टनर की गर्दन पर रेंगते हुए गुजर गया। जब सुबह कपल की नींद खुली तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

कहां हुई यह घटना?

इस घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे फेसबुक पर कन्नुत्तकोर्न उत्तरानक्रोन नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में बताया गया है कि यह घटना थाईलैंड में छुट्टियां मनाने आए एक कपल के साथ घटी, जिसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे। बताया जा रहा है कि कपल होटल के कमरे में आराम से सो रहा था लेकिन जब कपल की सुबह अचानक नींद खुली तो उन्हें अपने होटल के कमरे में एक जहरीला कोबरा (King Cobra video) दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें:

बिस्तर के बगल में ही फुफकार रहा था सांप

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना थाईलैंड के क्राबी (Krabi) इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे कपल होटल के कमरे में सो रहा था। तभी अचानक महिला का साथी घबराकर बिस्तर से कूद गया और जोर से चिल्लाने लगा कि कमरे में सांप है। शुरुआत में महिला को लगा कि शायद उसने नींद में कोई बुरा सपना देख लिया हो लेकिन कुछ ही पलों में सच्चाई महिला के सामने भी आ गई। जब महिला ने भी कमरे में उस बड़े से काले कोबरा सांप को अपनी नजरों से देखा। सबसे डरावनी बात तो यह थी कि सांप उनके बिस्तर के बहुत ही करीब था। रिपोर्ट के अनुसार, सांप बिस्तर पर भी रेंग रहा था और सोते समय महिला की गर्दन के ऊपर से भी गुजर गया था।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी को भी सांप ने काटा नहीं। लेकिन इस डरावने अनुभव ने कपल को बुरी तरह डरा दिया। इस घटना के बाद कमरे के अंदर मौजूद कोबरा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article