वायरल न्यूज़

18 नंबर की जर्सी के साथ कपल ने बेटे का नाम किया रिवील, Video में देखने को मिला RCB और विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज

सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का नामकरण समारोह का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चे के माता-पिता बहुत ही अनोखे तरीके से बच्चे का नाम रिवील करते हैं।

Image

कपल ने अपने बच्चे का किया नामकरण (Instagram/@gaurimahadik1)

Video: हमारे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि एक धर्म है। इस खेल के कई धार्मिक पुजारी आपको हर एक घर में मिल जाएंगे। इसके लिए लोगों का जुनून और उनकी भावनाएं नेक्स्ट लेवल की होती हैं। जिसकी एक बानगी हमें इस वायरल वीडियो में देखने को मिला। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल ने अपने नन्हे बच्चे के नामकरण का कार्यक्रम रखा, जहां उन्होंने इस कार्यक्रम को बेहद ही शानदार और अनोखे तरीके से आयोजित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील किया, जो RCB और विराट कोहली के प्रति उनके प्यार और दीवानगी को जाहिर करता है।

ये भी पढ़ें:

बहुत ही अनोखे अंदाज में मनाया गया नामकरण समारोह

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल ने अपने बेटे का नाम रिवील करने के लिए RCB की जर्सी का इस्तेमाल किया। जहां देखा जा सकता है कि बच्चे के नामकरण समारोह के लिए स्टेज को बहुत ही प्यारे ढंग से सजाया गया है। आस-पास घर पर आए मेहमान भी खड़े नजर आ रहे हैं। बच्चे की मां उसे गोद में लिए स्टेज पर खड़ी है। जब बच्चे का नाम रिवील करने की बारी आती है तो बच्चे के माता-पिता RCB की 18 नंबर की जर्सी को खोलते हैं।

ये भी पढ़ें:

बच्चे का नाम हुआ रिवील

माता-पिता ने जैसे ही RCB की वह जर्सी खोली, वैसे ही उस जर्सी पर विराट नाम लिखा दिखा। बस फिर क्या था, यह नाम देखते ही मेहमानों की तालियों से पूरा हॉल गूंज उठा। लोग बच्चे के इस नाम के पर खुशी से चीयर्स करने लगे। बच्चे का नाम विराट रखना भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति कपल का सम्मान और उनके प्रेम को दिखाता है। भारत समेत पूरी दुनिया में विराट कोहली के फैंस भरे पड़े हैं। जिनकी दीवानगी के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गौरी महाडिक नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @gaurimahadik1 से शेयर किया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों के कमेंट्स भी इस पर देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “यह अब तक का सबसे बेहतरीन नामकरण समारोह है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “नामकरण करने का यह बहुत ही प्यारा और शानदार आइडिया है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article