वायरल न्यूज़

Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर खड़े होकर झगड़ा कर रहे थे कपल, तभी हुआ ऐसा कांड, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 29, 2023, 08:58 PM IST

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक कपल नजर आएगा, जो मेट्रो स्टेशन पर खड़े होकर आपस में फाइट कर रहे होते हैं, तभी वहां से मेट्रो गुजरती है और उनके साथ जो होता है, वो देखकर आप हंसी नहीं रुकेगी।

Image

कपल फाइट के बीच शैतान लड़कों ने कर दिया खेल (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो स्टेशन पर लड़ाई कर रहे थे कपल
  • तभी वहां से गुजरा मेट्रो ट्रेन
  • ट्रेन पर खड़े लड़कों ने महिला

Couple Fight On Metro Station: काफी बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जिसे देखने के बाद इतनी हंसी आती है कि रोके नहीं रुकती है। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वीडियो (Viral Video) में आपको एक कपल नजर आएगा, जो काफी मजेदार नजर आ रहा है। ये दोनों आपस फाइट करते दिखाई देंगे, लेकिन उसके बाद इनके साथ ऐसा कुछ होता है, जो आपके पेट में दर्द करा देगा और शायद हंसते-हंसते मुंह भी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में ये कपल मेट्रो स्टेशन पर खड़े होकर लड़ाई कर रहा होता है। तभी वहां से एक मेट्रो ट्रेन गुजरती है और उसके पीछे कुछ शैतान लड़के रहते हैं, जो नजदीक आते ही लड़की के बाल पकड़कर खींचता है, तभी उसके बाल लड़कों के हाथ में आ जाता है। ऐसे में उसके बॉयफ्रेंड को भी पता चल जाता है कि लड़की के बाल नहीं है और लड़की भी काफी शर्मिंदा हो जाती है। ऐसे में ये फनी वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

कपल फाइट के बीच शैतान लड़कों ने कर दिया खेल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इन लड़कों ने तो पासा ही पलट दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लड़की के तो एकदम से जज्बात ही हिल गए होंगे। इस वीडियो पर अब तक 7.8 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'the.bhangra.lover' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article