Assembly Elections 2023 Newsroom Planning: देश के कई राज्यों में चुनावी माहौल चल रहा है। ऐसे में हर ओर चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी बीच एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जो इतना फनी है कि आप इसे देखने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। एक शख्स ने न्यूजरूम में होने वाली सारी तैयारियों को लेकर एक वीडियो बनाया है, जो बेहद मजेदार है।
न्यूजरूम में चुनाव की तैयारी को लेकर वीडियो वायरल (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि कैसे न्यूजरूम में चुनाव को लेकर तैयारी की जाती है, स्टूडियो में पीछे का बैकग्राउंड कैसा रहता है, किस तरीके की चीजें डिसाइड की जाती है। बड़े नेताओं और सीएम चेहरे को लेकर क्या माहौल होता है, इस वीडियो में आप सबकुछ देख सकते हैं। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
न्यूजरूम में चुनाव की तैयारी को लेकर वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है भाई ने पूरी गणना करके रखी है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं न्यूजरूम का पूरा एनालिसिस। इस वीडियो पर अब तक काफी लाइक्स आ चुके हैं और कई बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'mastikhor_shekhar' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
