Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला कनाडा में मिलने वाली किराने और सब्जी की कीमतें बताती नजर आ रही है। महिला जो कीमतें दिखा रही है, उसकी भारत से तुलना करने पर आपके होश उड़ जाएंगे। बता दें कि वीडियो में दिखने वाली महिला कनाडा में रहती है, जो एक अप्रवासी भारतीय है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है। इस वीडियो में कनाडा में आसमान छूती कीमतें देख आप दंग रह जाएंगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिख रही महिला का नाम कनुप्रिया है, जो कनाडा के सुपर मार्केट में पहुंची हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'क्या कभी ब्रेड-दूध खरीदने समय कंगाल महसूस किया है? कनाडा में आपका स्वागत है।' महिला ने इस वीडियो में रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कीमत दिखाई है। महिला ने दिखाया है कि कनाडा में धनिया पत्ती 90 रुपये की मिल रही है। यही धनिया पत्ती आप भारत में अक्सर फ्री में लेकर आते होंगे। देखें वीडियो-
भारत में जहां एक फूलगोभी 20 से 25 रुपये में मिल जाती है, वह कनाडा में 237 रुपये की बिक रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कनाडा में एक आलू 78 रुपये में बिक रहा है। वहीं एक गाजर 66 रुपये में मिल रहा है। अदरक का एक टुकड़ा 177 रुपये में और चार लीटर पैकेट वाला दूध लगभग 396 रुपये में बिक रहा है। एक पैकेट ब्रेड खरीदने के लिए कनाडा में 230 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
