कर्नाटक से एक बहुत ही डराने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक शख्स के ओठों पर कोबरा ने काट लिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑनलाइन सामने आए एक भयावह वीडियो में से पता चला है कि कर्नाटक के शिवमोग्गा के एक व्यक्ति को कोबरा ने काट लिया। वो भी तब जब शख्स कोबरा को बचाने के बाद उसे चूमने की कोशिश कर रहा था। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आदमी उस कोबरा को चूम रहा है जिसे उसने अभी-अभी बचाया था और जिसके बाद कोबरा ने उसके होठों पर काट लिया।
घटना शिवमोग्गा जिले के भद्रावती के बोम्मनकट्टे में हुई। वीडियो में एक आदमी, जो एक रेस्क्युअर है, कोबरा को अपने हाथ में पकड़े हुए और उसके सिर को चूमते हुए दिख रहा है। तभी कोबरा पलटा है और उसके होंठों पर उसने काट लिया। जैसे ही कोबरा ने शख्स को काटा, वो शख्स घबराकर गया और कोबरा को छोड़ दिया।
एक दूसरा शख्स कोबरा को पकड़ने की कोशिश करता दिखता है, फिर वो भी उसे छोड़ देता है। शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
बता दें कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले और सबसे लंबे सांपों में से एक है। यह एक बार में इतना जहर छोड़ता है कि लोगों का बचना मुश्किल है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आईं हैं, जिसमें दिखावा करने के चक्कर में सांप ने रेस्क्युअर को काट लिया है। कई बार तो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
