वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर छूटा जर्मन महिला का बैग, CISF ने तुरंत ट्रैक कर वापस लौटाया, अब तारीफ करते थक नहीं रही मैडम

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF की टीम ने एक जर्मन महिला यात्री के बैग को ढूंढकर उसे वापस सौंप दिया। जिसके बाद उस महिला यात्री ने एक वीडियो के जरिए CISF को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया।

Image

जर्मन महिला पैसेंजर ने CISF को कहा धन्यवाद (X/@CISFAirport)

Viral Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF ने एक जर्मन महिला यात्री के लिए कुछ ऐसा काम किया, जिसकी तारीफ करते वह थक नहीं रही। दरअसल, हुआ यह कि जर्मनी की रहने वाली कार्ला टेरेसा डेटकी दिल्ली से कोलंबो जा रही थीं। सुरक्षा जांच के दौरान गलती से उनका बैग वहीं पर छूट गया था। जब बाद में उस जर्मन महिला यात्री को इस बात का एहसास हुआ कि उसका बैग गायब है और उसके पास नहीं है तो वह घबरा गई।

ये भी पढ़ें:

CISF ने जल्द ही खोज निकाला बैग

अपने बैग को वापस पाने के लिए कार्ला ने बिना समय गंवाए सीधे CISF को इसकी जानकारी दी। जैसे ही CISF कर्मियों को इस बारे में जानकारी मिली, उन्होंने इस मामले को हाथों-हाथ लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। CISF की एक टीम ने बैग को ट्रैक किया और उसका पता लगाकर उसे सुरक्षित किया। फिर उन्होंने जल्द ही उस यात्री को उसका बैग वापस सौंप दिया। यह कार्रवाई CISF ने तुरंत ही कर बैग को खोज निकाला।

जर्मन यात्री ने जताया आभार

जब कार्ला को उनका बैग वापस मिला, तब जाकर उन्होंने कहीं चैन की सांस ली। कार्ला ने CISF टीम का धन्यवाद करते हुए एक वीडियो शेयर किया। जहां उन्होंने वीडियो (Video) में कहा कि उनका बैग इतनी जल्दी मिल जाएगा। इसकी उम्मीद उन्हें भी नहीं थी। इस पूरी घटना का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को CISF पैसेंजर असिस्टेंस ने अपने एक्स अकाउंट @CISFAirport पर भी शेयर किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग CISF की सतर्कता, जिम्मेदारी और उनके प्रोफेशनल तरीके की खूब तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article