वायरल न्यूज़

VIDEO: चूहे भगाने के लिए पाली थी बिल्ली, मगर जो हुआ मालिक तक हिल गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 4, 2024, 09:15 AM IST

Chuhe Billi Ka Video: चूहे और बिल्ली से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। इसमें देखेंगे कि कैसे बिल्ली चूहे से डरकर बच्चों की तरह रोने लग जाती है।

Image

चूहा देखकर खुद ही रोने बैठ गई बिल्ली। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे से डरी बिल्ली
  • डरकर रोने तक लगी
  • देखकर हंसी ना रुकेगी

Chuhe Billi Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक भी मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो आपको आज खूब हंसाने वाला है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जो घर में चूहों की मौजूदगी से बेहद ज्यादा परेशान है। चूहों को भगाने के लिए शख्स ने बिल्ली तक पाल ली। शख्स ने सोचा कि बिल्ली घर में मौजूद सभी चूहों का शिकार कर लेगी और एक भी चूहा नहीं बचेगा। मगर ऐसा कुछ नहीं होता है बल्कि सबकुछ उसकी सोच के उलट ही हुआ है।

वायरल वीडियो में देखेंगे कि बिल्ली घर में मौजूद है और चूहा उसके सामने था। देखकर लगा कि बिल्ली तुरंत चूहे को दबोच लेगी। मगर इसके उलट बेचारी बिल्ली ही चूहा देखकर डर गई। बिल्ली इतनी बुरी तरह डर गई मानो उसने कोई शेर देख लिया हो। वो चूहे से बचने के लिए इधर-उधर भागती है और आखिर में दरवाजे से जाकर चिपक गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखखर मालिक तक हिल गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि शख्स ने आखिर खुद किसी तरह चूहा पकड़ा और बिल्ली के पास ले गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

अब चूहा करीब आने पर बिल्ली ऐसे रोती है जैसे कोई छोटा बच्चा डरकर रो रहा हो। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसाने के लिए काफी है। मालूम हो कि बिल्ली और चूहे का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर fun47hv नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article