वायरल न्यूज़

VIDEO: रफ्तार में बिल्ली को हराने चला था चूहा, मगर सेकंड के दसवें हिस्से में पकड़ा गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 14, 2024, 08:55 AM IST

Funny Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि चूहा बिल्ली को चकमा देकर भागने का प्लान बनाता है, मगर बेचारा भूल गया कि बिल्ली की रफ्तार कितनी तेज है।

Image

बिल्ली को समझने में गलती कर गया चूहा। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद को तेज समझने की गलती कर गया चूहा
  • मगर जैसे ही भागना चाहा तुरंत पकड़ा गया
  • वायरल हो रहा चूहे और बिल्ली का वीडियो

Viral Video: बिल में रहने वाले चूहे को सबसे ज्यादा खतरा बिल्ली से ही होता है। बिल्ली एक ऐसी जानवर है जो चूहे को देखते ही हमला कर देती है। उसकी रफ्तार के सामने चूहा भी बेचारा कहीं टिक नहीं पाता। सोशल मीडिया में चूहे और बिल्ली से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें चूहा बिल से बाहर निकलता है तो सामने बिल्ली बैठी नजर आती है। बिल्ली को सामने देखकर चूहा वापस बिल में छिप गया। वो दोबारा बाहर निकलता है बिल्ली फिर सामने ही बैठी नजर आती है। अब ऐसा कई बार होता है और बिल्ली सामने ही बैठी दिखाई पड़ती है।

बिल्ली के जाल में फंसा चूहा

वायरल वीडियो में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया बार-बार देखने का मन करेगा। इसमें देखेंगे कि बिल्ली को सामने बैठा देख चूहा खासा परेशान हो गया। वो बिल से थोड़ा बाहर निकलता है और दिमाग लगाता है कि वो कैसे बिल्ली से ज्यादा फुर्ती दिखाकर भाग सकता है। मगर बेचारे की यही कोशिश सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसमें देखेंगे कि चूहा जैसे ही बिल से थोड़ा सा बाहर निकला बिल्ली ने सेकंड के दसवें हिस्से में उसे दबोच लिया और तुरंत भाग निकली।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

गलती कर गया चूहा

अब चूहा भी समझ चुका था कि उसने बिल्ली की रफ्तार को चैलेंज करके बड़ी गलती कर दी। वो बिल्ली के चंगुल से बचने की लाख कोशिश करता है मगर कोई फायदा नहीं हुआ। आखिर में बिल्ली ने उसे अपना शिकार बना लिया। मालूम हो कि चूहे और बिल्ली से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर i.ppinchez नाम के हैंड से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article