वायरल न्यूज़

फोन पर मां की आवाज सुनते ही फफक-फफक कर रोने लगा बच्चा, VIDEO देख डबडबा जाएंगी आपकी भी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा जैसे ही फोन पर अपनी मां की आवाज सुनता है, तो वह रोने लगता है।

Image

बच्चे ने कर दिया भावुक (तस्वीर साभार- @daywithaviip)

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं जब भी कोई बच्चा पहली बार घर से बाहर से निकलता है, तो उसे असली रिश्ते और चीजों की अहमियत का पता लगता है। खासकर, जब कोई बच्चा पहली बार घर से अलग होकर हॉस्टल (Hostel Video) में रहने जाता है, तो उसकी जिंदगी लगभग अलग और नई होती है। क्योंकि, पहली बार नए दोस्त, नई जगह और नई आजादी सबको पसंद आती है। लेकिन, जैसे-जैसे समय बीतता है, तब उसे परिवार का अहसास शुरू होता है। उस समय किसी भी बच्चे के लिए खुद को संभालना आसान नहीं होता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों की हालत देखकर आप भी जरूर इमोशनल हो जाएंगे।

    जब कभी हम अपने घर से दूर होते हैं, तो परिवार वालों की काफी याद आती है। खासकर, बच्चों के साथ तो ये जरूर होता है। ऐसे में जब कोई बच्चा दूर रहकर घरवालों से फोन पर बात करता है, तो इमोशनल रोक नहीं पाता है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जैसे ही बच्चा फोन पर अपनी मां की आवाज सुनता है, तो वह फफक-फफक कर रोने लगता है। बच्चे की जो हालत होती है, उसे देखकर आपकी आंखें भी जरूर एक पल के लिए डबडबा जाएगी। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे। कुछ लोग तो अपने बचपन में भी पहुंच गए होंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को जिसने भी देखा वो एक पल के लिए जरूर भावुक हो गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'daywithaviip' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, 11.4 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों को इस तरह अकेला ना छोड़ें। कुछ लोगों का कहना है हॉस्टल की जिंदगी काफी अलग है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article