Viral Video: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक अत्यंत दुर्लभ, हैरान कर देने वाली और भयावह घटना सामने आई है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटककर निकला एक उग्र जंगली हाथी (Elephant Video) बाणसागर जलाशय के विशाल और गहरे पानी में उतर गया और 5 किलोमीटर लंबा जलमार्ग तैरकर पार करते हुए सीधे मैहर जिले की सीमा में प्रवेश कर गया। पानी के रास्ते से इस लंबे सफर को तय करने के बाद हाथी का मिजाज और अधिक उग्र हो गया, जिससे सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत का माहौल बन गया है।
हाथी का तांडव
DFO मैहर ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हाथी के आसपास या सामने जाने का प्रयास बिल्कुल न करें। कच्चे मकानों या वन भूमि के किनारे बने घरों को छोड़कर ग्राम पंचायतों या पक्के मकानों में शरण लें। जंगलों की ओर या हाथी के विचरण क्षेत्रों में जाने से बचें। पर्याप्त प्रकाश में रहें और रात के अंधेरे में अकेले बाहर न निकलें। साथ ही हाथी के पास जाकर सेल्फी लेना, फोटो खींचना या किसी भी प्रकार का 'तूफानी उत्साह' दिखाना जानलेवा हो सकता है। आलम ये है कि इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
