वायरल न्यूज़

अजब: यहां 'निकाह' से पहले होती है गणेश जी की पूजा, हिंदू-मुस्लिम दोनों रिवाज से होती है शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 28, 2022, 08:12 PM IST

Ajab Gajab Tredition: देश में एक ऐसा गांव है, जहांं एक ही परिवार में हिंदू और मुस्लिम एक साथ निवास करते हैं। एक ही घर में लोग पूजा भी करते हैं और नमाज भी पढ़ते हैं। परिवार के लोग दीवाली भी मनाते हैं और उसी धूमधाम से ईद भी मनाते हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान का अनोखा समुदाय
  • न हिंदू और न ही मुस्लिम
  • दोनों धर्म को मानते हैं लोग

Ajab Gajab Tredition: देश में कई ऐसे गांव हैं, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। दोनों अपने-अपने हिसाब से अपने देवी-देवताओं और अल्लाह की पूजा-अर्चना करते हैं। कोई मंदिर जाता है तो कोई मस्जिद जाता है। किसी का निकाह होता है तो किसी की शादी होती है। दूसरी तरफ देश में ही एक ऐसा गांव है, जहांं एक ही परिवार में हिंदू और मुस्लिम एक साथ निवास करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां जब किसी का निकाह होना होता है तो उससे पहले गणेश भगवान की पूजा की जाती है।

राजस्थान में अनोखा समुदाय

यह बात जानकर आपको आश्चर्य जरूर हुआ है। बता दें कि राजस्थान के अजमेर जिले से 10-12 किलोमीटर दूर एक गांव है। इस गांव का नाम अजयसार है। इस गांव में रहने वाले लोगों के मजहब का पता लगाना बहुत ही मुश्किल काम है। आप पिता के नाम से न तो उसके बेटे का मजहब जान सकते हैं और न ही बेटे के नाम से उसके पिता का धर्म जान सकते हैं। दरअसल, यह समुदाय न हिंदू है और न ही मुसलमान। यह समुदाय पूजा भी करता है और नमाज भी पढ़ता है। इस समुदाय के लोग बरसों से खुशी-खुशी रहते हैं।

चीता मेहरात समुदाय (Cheetah Mehrat Community)

यहां रहीम अपने बेटे का नाम राम रखता है और राम अपने बेटे का नाम रहीम रखता है। यहां के लोग दीवाली भी मनाते हैं और उसी धूमधाम से ईद भी मनाते हैं। लोग ईद पर नमाज पढ़ते हैं और दीवाली पर दीप जलाते हैं। हम जिस समुदाय की बात कर रहे हैं उस समुदाय का नाम चीता मेहरात समुदाय (Cheetah Mehrat Community) है। इस समुदाय के लोग राजस्थान के चार जिलों अजमेर, पाली, भीलवाड़ा और राजसमंद में मुख्य रूप से बसते हैं। इस समुदाय के लोगों की कुल आबादी 10 लाख के करीब है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article