वायरल न्यूज़

Viral Video: चचा का टैलेंट देख दिमाग से निकलने लगेगा धुंआ! स्वैग पर फिदा हुई जनता

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 17, 2022, 12:56 PM IST

Chacha Ka Funny Video: सोशल मीडिया पर एक चचा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में सिगरेट पी रहे हैं। चचा का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

चचा का धांसू स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा में कूट-कूटकर भरा है टैलेंट
  • चचा का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Chacha Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी उछल पड़ेंगे। क्योंकि, एक चचा जिस अंदाज में नाक से सिगरेट जलाकर मुंह से धुंआ निकाल रहे थे, उसे देखकर यकीनन आपके दिमाग से धुंआ निकलने लगेगा। आलम ये है कि चचा के स्वैग पर लोग फिदा हो गए हैं और जमकर चटकारे लगा रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। कुछ लोगों का टैलेंट देखकर तो लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं और उन पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, सोशल मीडिया के जमाने में आपको काफी अजीबोगरीब टैलेंट भी देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं एक चचा मजे लेते हुए नाक से सिगरेट फूंक रहे हैं। चचा मस्त होकर नाक से कस लेते हैं और फिर मुंह से धुंआ छोड़ते हैं। इस दौरान बुजुर्ग अंकल एक्सप्रेशन भी जबरदस्त अंदाज में देते हैं। तो देखें पहले ये वीडियो (Trending Video)...

चचा का धांसू स्वैग...

वीडियो देखकर आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। सोच रहे होंगे भाई चचा का स्वैग तो कमाल का है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ashukashyap7771' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 10 हजार लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां चचा की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ मजे भी ले रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article