वायरल न्यूज़

कनाडा की सड़क पर विदेशी ने लगाया देसी चाट का ठेला, VIDEO देख भारतीय भी रह गए हैरान

भारत के स्ट्रीट फूड का जादू अब विदेशों में भी देखने को मिल रहा है। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक विदेशी युवक ठेले पर चाट बेचते नजर आ रहा है।

Image

ठेले पर इंडियन स्ट्रीट फूड बेचता शख्स (Instagram/@mannabanwait)

भारतीय स्ट्रीट फूड का स्वाद अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा। दुनिया के कई देशों में लोग भारतीय खाने के दीवाने हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो (Video) वायरल हो रहा है, जिसने हर भारतीय का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी युवक कनाडा की सड़क पर बिल्कुल देसी अंदाज में आलू टिक्की और चाट बेचता दिखाई दे रहा है। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि युवक भारतीय नहीं है, लेकिन चाट बनाने का उसका तरीका किसी भारत के ठेले वाले से कम नहीं लग रहा। उसने अपना ठेला भी बिल्कुल इंडियन स्टाइल में सजाया है। ठेले पर आलू टिक्की, हरी चटनी, इमली की चटनी, मसाले और दूसरी सभी जरूरी चीजें करीने से रखी हुई दिखाई दे रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

कनाडा में छा गया विदेशी चाट वाला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि विदेशी युवक पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ग्राहकों के लिए चाट तैयार कर रहा है। उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। वहीं, वहां मौजूद लोग भी बड़े उत्साह के साथ उसकी दुकान पर पहुंच रहे हैं। कई लोग चाट खाते हुए दिखाई देते हैं, जबकि कुछ लोग इस अनोखे नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं। पहली नजर में यह वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि यह भारत के किसी शहर की सड़क का नजारा है लेकिन जब पता चलता है कि यह कनाडा का नजारा है, तो लोग और भी ज्यादा हैरान हो जाते हैं।

देसी चाट वाले का अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स रह गए दंग

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mannabanwait नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे देखते ही देखते लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग विदेशी युवक की मेहनत और भारतीय खाने के प्रति उसके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भारतीय स्ट्रीट फूड की लोकप्रियता अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि अब कनाडा में भी गोलगप्पे और आलू टिक्की का स्वाद लोगों को अपना दीवाना बना रहा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article