वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़ते-लड़ते पटरी पर पहुंच गए सांड, फिर लोको पायलट ने हटाया तो गजब हो गया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 13, 2024, 09:15 AM IST

Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि दोनों सांड लड़ते-लड़ते रेलवे क्रॉसिंग के करीब पहुंच गए। इतना ही नहीं दोनों पटरी तक पहुंच गए और सामने से ट्रेन आई गई। फ्रेम में फिर जो दिखा बार-बार देखेंगे।

Image

आपस में भिड़ गए दो सांड। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन की पटरी पर सांडों की लड़ाई
  • लोको पायलट को उतरना पड़ा
  • लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Animal Fight Video: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं, तो कई बार अजीब नजारे देखकर दिमाग घूम जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो दो सांडों की लड़ाई से जुड़ा है जो रेलवे क्रॉसिंग के पास बुरी तरह लड़ रहे हैं। मगर गजब तब हो गया जब लड़ते-लड़ते दोनों पटरी पर पहुंच गए और सामने से ट्रेन आ गई है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया बार-बार देखेंगे। वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

ट्रेन की पटरी पर लड़ने लगे सांड

शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि रेलवे क्रॉसिंग के करीब में ही दो आवारा सांडों में भिड़ंत हो गई। दोनों एक-दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करने लगे। इसमें एक हमला करता है तो दूसरा पूरी ताकत से जवाब देता है। इस दौरान दोनों फाटक के बेहद करीब पहुंच गए। अब दोनों सींग से एक-दूसरे को पटकने की कोशिश करते हैं, मगर ऐसा करते समय वो रेल की पटरी पर पहुंच गए। इधर सामने से ट्रेन भी आ गई। मगर लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हैं ट्रेन को पहले ही रोक लिया।

एक्स पर देखिए वीडियो

ट्रेन से उतरा लोको पायलट

लोको पायलट खुद ट्रेन से उतरकर दोनों सांडों को हटाने की कोशिश करता है। मगर फ्रेम में इसके बाद जो कुछ दिखा गजब ही लगेगा। इसमें देखेंगे कि लोको पायलट दोनों सांडों को डराता है, मगर किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पानी भी फेंका जाता है मगर कोई पीछे नहीं हटता। मालूम होता है कि ट्रेन काफी देर तक सांडों के हटने के इंतजार में खड़ी है। हालांकि बाद में सांड रेलवे क्रॉसिंग से दूर गए और ट्रेन ने दोबारा अपनी रफ्तार पकड़ी। सांडों के बीच लड़ाई का ये वीडियो एक्स पर @askshivanisahu नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article