वायरल न्यूज़

VIDEO: धू-धू कर जल रही थी खड़ी बुलेट, फिर हुआ ऐसा धमाका देखकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 27, 2023, 01:14 PM IST

Bullet Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक धू-धू कर जल रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

धू-धू कर जल गई बुलेट, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • धूं-धूं कर चल गई बाइक
  • नजारा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
  • सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Bullet Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खड़ी बुलेट धू-धू कर जल रही थी। उसके बाद उसमें ऐसा धमाका हुआ, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

कुछ लोगों का दावा है कि ये चौंकाने वाला वीडियो (Fire Video) ओडिशा का है। हालांकि, टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन, इस वीडियो (Shocking Video) में आपको ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपको एक पल के लिए 440 वोल्ट का झटका जरूर लगेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं सड़क किनारे कई सारी गाड़ियां खड़ी है। देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई मार्केट हो। अचानक एक खड़ी बुलेट में आग लग जाती है। आग लगते ही बुलेट धू-धू कर जलने लगती है। अचानक बुलेट से तेज लपटें निकलने लगती है और फिर कुछ समय बाद जोरदार धमाका होता है। आलम ये होता है कि बुलेट जलकर खाक हो जाती है। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि किसी ने आग को बुझाने की कोशिश नहीं की। देखें चौंकाने वाला वीडियो...

दिल दहलाने वाला मंजर

इस शॉकिंग वीडियो को देखकर कोई भी सहम जाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'bullet.loverzz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 64 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस पर मजे ले रहे हैं। तो कुछ गुस्सा भी कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग व्यवस्था पर तंज कस रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article