वायरल न्यूज़

सांड ने छत से नीचे सड़क पर लगाई छलांग, Video देख लोगों ने पूछा- नंदी महाराज वहां पहुंचे कैसे

हाल में ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां एक सांड दुकान क छज्जे पर चढ़ा दिख रहा है। वीडियो को नीचे जुटी भीड़ में से ही एक शख्स ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Image

दुकान के छज्जे पर चढ़ा सांड (X/@AnathNagrik)

सोशल मीडिया पर हमें हर रोज तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। जहां कुछ वीडियो हमें हैरानी में तो कुछ गहरी सोच में डाल देते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग ना सिर्फ हैरान हुए बल्कि सोच में भी पड़ गए। इस वीडियो में एक सांड को दुकान के छज्जे पर चढ़ा देखा जा सकता है।

दुकान के छज्जे पर चढ़ गया सांड

सड़क पर उत्पात मचाते आवारा जानवरों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जहां एक सांड दुकान की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वह छत से छलांग लगाते हुए भी दिख रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ये नंदी महाराज दुकान के छज्जे पर पहुंचे कैसे?

ये भी पढ़ें:

देखने के लिए जुटी लोगों की भीड़

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सांड बीच-बाजार में दुकान के छज्जे पर खड़ा नजर आ रहा है। उसे देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान सांड थोड़ा बेचैन सा दिख रहा है। वह दुकान के छज्जे से छलांग लगाने की फिराक में है। देखते ही देखते सांड अगले ही पल दुकान के छज्जे से नीचे सड़क पर कूद जाता है। दुकान के नीचे खड़े लोगों के बीच से ही एक शख्स ने इस वाकये का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कहां का है यह वीडियो?

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @AnathNagrik नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो राजस्थान के बीकानेर का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बीकानेर में नंदी महाराज ने मकान के छज्जे से सड़क पर छलांग लगा दी।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article