वायरल न्यूज़

VIDEO: छत पर चढ़ गया सांड, भूल गया रास्ता तो लगा दी छलांग, फिर जो हुआ वो आपको अंदर से हिला देगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jul 24, 2023, 06:37 PM IST

Bull Jump Viral Video: सोशल मीडिया पर सांड का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे उसने छत से छलांग लगा दी। उसके बाद जो सांड की हालत हुई उसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

Image

सांड का हाहाकारी वीडियो (तस्वीर साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड का हाहाकारी वीडियो
  • छत से सांड ने लगा दी छलांग
  • नजारा देखकर रह जाएंगे दंग

Bull Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कई बार आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे काफी क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Viral Video) शामिल होते हैं। यूजर्स भी इन वीडियो (Trending Video) को काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में सांड का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी अंदर से हिल जाएंगे।

आज तक आपने जानवरों के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ हंसाने वाले होंगे, तो कुछ हैरान करने वाले होंगे। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल (Bull Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक सांड के साथ जो खेल हुआ उसकी कल्पना भी आप नहीं कर सकते। वीडियो में आप देख सकते हैं विशालकाय सांड निर्माणाधीन मकान में घुस जाता है। इतना ही नहीं सांड छत पर चढ़ जाता है, लेकिन उतरने का रास्ता वो भूल जाता है। ऐसे में जब सांड को कुछ समझ नहीं आता, तो ऊपर से ही वो छलांग लगा देता है। छलांग लगाने के बाद सांड की जो हालत होती है, उसे देखकर कोई घबरा जाएगा। तो पहले दिल थामकर इस वीडियो को देखें...

हैरतअंगेज नजारा

इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'hkmusic.in' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है ये तो फ्लाइंग मशीन है भाई। कुछ का कहना है कि सांप ने तो गदर काट दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article