वायरल न्यूज़

Video: भारत से इतने प्रभावित हुए ब्रिटिश उच्चायुक्त, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाकर किया प्यार का इजहार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 13, 2023, 04:29 PM IST

British High Commissioner Video: ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (Alex Ellis) ने अपने फॉलोअर्स से कुछ महीने पहले पूछा था कि हिंदी भाषा में सुधार के लिए उन्हें कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्में देखनी चाहिए। उन्हें जिन हिंदी फिल्मों के सुझाव मिले थे, उनमें शोले, गैंग्स ऑफ वासेपुर, चुपके-चुपके और लगान शामिल थे।

Image

ब्रिटिश हाई कमिश्नर वीडियो (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत से प्यार करते हैं ब्रिटिश उच्चायुक्त
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • शोले फिल्म का गाना गाते आए नजर

British High Commissioner Video: भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस (Alex Ellis) भारतीय संस्कृति से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं। वह हर समय भारतीय संस्कृति को जानने और भारतीय भाषा सीखने के लिए उत्सुक रहते है। भारत में रहकर वह भारतीय गानों को सीखने और सुनने का पूरा फायदा उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड फिल्म शोले का पॉपुलर सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

ब्रिटिश उच्चायुक्त को भारत से है प्यार

एलेक्स एलिस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे..' सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। इसमें उनका साथ दे रहे हैं, ब्रिटिश राजनयिक चंद्रू अय्यर। दोनों बहुत ही प्यार से यह गाना गा रहे हैं और सुर में सुर मिला रहे हैं। गौरतलब है कि ब्रिटिश उच्चायुक्त भारतीय फिल्मों के बहुत शौकीन हैं। वह आए दिन भारतीय फिल्में देखते रहते हैं और इस बाबत ट्विटर पर जानकारी भी देते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म चुपके-चुपके देखी थी। देखें वीडियो-

अपने ट्वीट में एलेक्स एलिस बता चुके हैं कि उन्हें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की फिल्में बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा था कि अमिताभ बच्चन की फिल्मों से उन्हें अच्छी हिंदी सीखने का मौका मिलता है। अपने फॉलोअर्स से कुछ महीने पहले उन्होंने पूछा था कि हिंदी भाषा में सुधार के लिए उन्हें कौन-कौन सी बॉलीवुड फिल्में देखनी चाहिए। इसके बाद उन्हें ट्विटर पर एक लिस्ट मिली थी। इसमें कई जबरदस्त हिंदी फिल्मों के सुझाव मिले थे। इन फिल्मों में शोले, गैंग्स ऑफ वासेपुर, चुपके-चुपके और लगान शामिल थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article