विदेश में रहने वाले एक भारतीय युवक के साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उसने ब्रिटेन में तीन महीने पहले एक कार खरीदी थी। मौसम ठंडा होने की वजह से उसने शुरुआत में कभी एयर कंडीशनर (AC) चलाने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई लेकिन जैसे ही गर्मी बढ़ी और उसने पहली बार AC चालू करने का सोचा, लेकिन उसे अचानक से पता चला कि कार ठंडी हवा ही नहीं दे रही है। पहले तो युवक को लगा कि शायद AC की गैस खत्म हो गई होगी या कोई छोटी-मोटी खराबी होगी। इसलिए उसने बिना देर किए अपनी कार को मैकेनिक के पास पहुंचा दिया। लेकिन वहां जो सच्चाई सामने आई, उसने उसके होश उड़ा दिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
गर्मी में AC ऑन किया, लेकिन कार में AC था ही नहीं
मैकेनिक ने कार को तरीके से चेक किया और फिर बाद में बताया कि इसमें कोई खराबी नहीं है। असल में इस कार में शुरुआत से ही एयर कंडीशनर नहीं लगा था। यानी यह कार फैक्ट्री से बिना AC के बनाई गई थी। यह सुनकर युवक को उस मैकेनिक की बात पर यकीन ही नहीं हुआ। उसने मैकेनिक से कहा कि भारत में तो सालों पहले आने वाली मारुति 800 जैसी छोटी कारों में भी AC मिल जाता था। फिर इतनी मॉडर्न दिखने वाली कार में AC कैसे नहीं हो सकता? इसके बाद मैकेनिक ने इंटरनेट पर जानकारी दिखाते हुए बताया कि ब्रिटेन में कुछ पुराने मॉडल ऐसी भी बनाए गए थे, जिनमें सिर्फ हीटर और पंखा दिया जाता था। उस समय वहां का मौसम ज्यादातर ठंडा रहता था, इसलिए कई लोग AC को जरूरी फीचर नहीं मानते थे।
युवक के वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन
अब समस्या यह है कि कार में बाद में AC लगवाना भी आसान नहीं है। युवक के मुताबिक, इंजन के पास इतनी जगह नहीं है कि पूरा AC सिस्टम फिट किया जा सके। ऐसे में अब उसे गर्मियों में बिना AC के ही कार चलानी पड़ रही है। फिलहाल युवक का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने कहा कि विदेश में पुरानी कार खरीदते समय हर फीचर की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि ब्रिटेन की गर्मी ने लोगों को पहली बार AC की अहमियत बताई है।
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @delhitolondon_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
