वायरल न्यूज़

Brain Test: बीरबल का दिमाग भी F की भीड़ में E नहीं ढूंढ पाएगा, आपमें दम है तो कोशिश कर लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 22, 2025, 07:14 AM IST

Brain Test: दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। खुद बीरबल वाला दिमाग भी तस्वीर में छिपे जवाब को आसानी से नहीं ढूंढ पाएगा।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना मुश्किल होने वाला है। (Photo/Twitter)

Brain Test: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग को धोखा देने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। इन तस्वीरों में कुछ रहस्य या चिन्ह होते हैं जिन्हें ढूंढने का चैलेंज दिया जाता है। मगर कई बार बहुत कोशिश के बाद भी हम आसानी से उस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ पाते हैं। आज हम एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलैंज मिलने वाला है।

F की भीड़ में छिपा है E

वायरल तस्वीर में दरअसल हर तरफ अंग्रेजी का F अक्षर लिखा हुआ नजर आता है। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही अक्षर लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं एफ की भीड़ में एक जगह पर E भी छिपकर बैठा हुआ है। मगर मजाल है कोई बीरबल वाला दिमाग भी उस शब्द को आसानी से खोजकर दिखा सके। आज आपको भी उसी अक्षर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को धुरंधरों का सरदार समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

दस सेकंड के भीतर बताइए आखिर एफ की भीड़ में ई कहां छिपकर बैठा है। अगर आपने सवाल का जवाब तलाश कर लिया तो नजरों का सिकंदर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह अभी तक भी जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test Challenge

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजने बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article