Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की कई तस्वीरें वायरल होती है। इनमें से कई तस्वीरें दिमाग का दही कर देती हैं तो कई आसानी से सॉल्व हो जाती है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक वीडियो लेकर आए हैं, जो शायद आपका दिमाग अच्छे से घुमा दें। यह तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस इक्वेशन को सॉल्व करने के लिए 11 सेकंड का समय दिया गया है। इन दिनों यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी धूम मचा रही है।
Brain Teaser की वायरल हुई नई तस्वीर...
ब्रेन टीजर की वायरल हो रही इस तस्वीर में आपको एक गलत इक्वेशन दिखाई दे रहा होगा, जिसे 11 सेकंड में सही कर दिखाने का चैलेंज दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि तस्वीर में दिया गया ये गलत इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। कहा जा रहा है कि इक्वेशन में दो तीलियां जोड़नी है और इसे सही कर दिखाना है। बता दें, ये सवाल रीजनिंग से संबंधित है। इसे सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर अपना माथा पीट चुके हैं।

ये रहा हल
ये रहा हल
सॉल्व करने के लिए जिस तस्वीर का चैलेंज दिया गया है, उसमें बाईं ओर के 3 में एक तीली जोड़नी है, ताकि वह 9 बन जाए। अब बाईं ओर के ही 12 में एक तीली जोड़नी (12 के 1 में) है, ताकि वह 72 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (8 x 9 = 72) हो जाएगा। ऊपर दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कितना आसानी से इस इक्वेशन को सॉल्व कर दिखाया। अब अगर आप चाहे इस इक्वेशन को अपने परिचितों को शेयर कर उनसे भी इसे सही कर दिखाने के लिए चैलेंज दे सकते हैं।
