वायरल न्यूज़

Brain Teaser: बाज की नजर ही ढूंढ पाएगी AIIMS, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे शिकारी

ब्रेन टीजर की एक खतरनाक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें से AIIMS ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसके लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व कर पाएंगे? आइए देखते हैं..

Image

ब्रेन टीजर की तस्वीर में से ढूंढना है AIIMS

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से जाकर छिप गया है AIIMS
  • ढूंढने के लिए मिला 15 सेकंड का समय

Brain Teaser Hidden Test: कहते हैं किसी का मूड फ्रेश करना हो तो उसे रील्स या कोई कोट्स भेज दो। लेकिन अगर किसी के दिमाग का दही करना हो तो उसे ऑप्टिकल इल्यूजन या ब्रेन टीजर की तस्वीर पकड़ा देनी चाहिए, इससे उससे दिमाग की फ्यूज उड़ जाएगी। इंटरनेट पर ऐसी कई सारी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, जिसे सॉल्व करने में सुबह से शाम हो जाती है लेकिन फिर भी ये तस्वीरें सॉल्व नहीं हो पाती।

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें AIIMS छिपा हुआ है। तस्वीर को सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि अब तक 95 प्रतिशत लोग इसे सॉल्व करने में फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपमें जिगरा है तो आप इसे सॉल्व कर दिखाइए। अगर आप आप ऐसा कर पाते हैं तो आपको शिकारी नजर वाला माना जाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

दिमाग हिलाने वाली तस्वीर में यहां छिपा है AIIMS

दिमाग हिलाने वाली तस्वीर में यहां छिपा है AIIMS

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में आपको AI!MS की भीड़ नजर आएगी, जिसमें से AIIMS ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। अभी कुछ ही लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इस तस्वीर को सॉल्व किया है। ऐसे में अगर आप भी नहीं ढूंढ पाए हैं तो ऊपर दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए। यहां आपको एक लाल सर्कल नजर आएगा, जहां आप AIIMS देख सकते हैं। इस तस्वीर को आप चाहे तो अपने रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उन्हें इसे सॉल्व करने का चैलेंज दे सकते हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article