वायरल न्यूज़

Brain Test: A4 की भीड़ में छिपकर बैठा है 44, चील जैसी निगाह ही ढूंढने में हो पाएगी कामयाब

ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 44 जाकर कहीं छिप गया है। इसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि चील जैसी निगाह वाला ही तस्वीर में से 44 ढूंढ पाएगा।

Image

ब्रेन टीजर की तस्वीर में से ढूंढना है 44

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की एक तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से जाकर छिप गया है 44
  • ढूंढने के लिए मिला 12 सेकंड का समय

Brain Teaser Hidden Test: मस्ती की बात हो या दिमागी के साथ खेल खेलना, इंटरनेट हर चीज में माहिर है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें मिलेंगी, जो कमाल की है। इनमें कुछ तो टाइम पास वाले हैं और कुछ ऐसे, जो दिमाग ही हिला दें। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो ब्रेन टीजर से संबंधित है। इस तस्वीर में आपको एक अनोखा अंक ढूंढना है, जो A4 की भीड़ में छिपा हुआ है।

इंटरनेट पर शेयर की गई ये तस्वीर दिमाग का दही कर देने वाली है। इस तस्वीर में 44 छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए 12 सेकंड का समय मिला है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने में कई धुरंधर लगे हुए थे लेकिन सभी ने हार मान ली। इसे सॉल्व करने में अब तक 95% लोग असफल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आप खुद को धनुर्धर मानते हैं तो आप इस तस्वीर को सॉल्व करके दिखाइए। अगर आपने इसे सॉल्व कर लिया तो आपकी निगाह चील जैसी मानी जाएगी।

Optical Illusion Eye Test Solution

ब्रेन टीजर की तस्वीर में से ढूंढना है 44

दिमाग हिलाने वाली तस्वीर में यहां छिपा है 44

ब्रेन टीजर की इस तस्वीर में से 44 निकालने में कई लोगों के पसीने छूट चुके हैं। ऐसे में अगर आप अभी भी 44 नहीं ढूंढ पाए तो ऊपर दी गई तस्वीर को ध्यान से देखिए। वहां आपको एक लाल सर्कल नजर आएगा, जिससे 44 को घेरा गया है। अब जब आपको 44 दिख गया है तो क्यों ना आप अपने रिश्तेदारों के साथ इसे शेयर करें और उनका भी दिमागी टेस्ट लें। तो आपको ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article