वायरल न्यूज़

Viral Video: इतनी खूबसूरत लड़की बन गए लड़के, देखकर होश खो बैठेंगे आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 28, 2023, 11:03 AM IST

Viral Video Today: तस्वीर में नजर आ रहीं लड़कियां असल में मेल हैं, जिन्होंने मेकअप के कमाल से अपना जबरदस्त लुक बना लिया।

Image

सोशल मीडिया में आते ही छा गया मजेदार वीडियो। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़का से लड़की बन गए ये लड़के
  • होश उड़ा देगा मेकअप का कमाल
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया के जमाने में कब क्या देखने को मिल जाए, कोई कुछ नहीं बता सकता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि कभी ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दरअसल कुछ लड़कों से जुड़ा है जो थोड़ी ही देर में इतनी खूबसूरत लड़की बन गए, जिन्हें देखकर आंखें फटी रह जाएंगी। यकीन नहीं होगा कि कोई लड़का इतनी खूबसूरत लड़की भी बन सकता है।

होश उड़ा देगा मेकअप का कमाल

सामने आए वीडियो में करीब छह लड़के नजर आते हैं जिन्होंने मेकअप के कमाल से खुद को लड़की बना लिया। इसमें सभी की खूबसूरती देखते ही बनती है। वीडियो के पहले फ्रेम में देखेंगे कि एक लड़का स्टाइल मारते हुए नजर आता है कि अगले ही सेंकड उसका ऐसा लुक नजर आया है कि होश उड़ जाएंगे। फ्रेम के दूसरे हिस्से में चश्मा लगाए दूसरा लड़का नजर आता है। फिर मेकअप के कमाल से लड़का इतनी खूबसूरत लड़की बन गया, देखकर मानो इंटरनेट दिल हार जाएगा।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए मजेदार वीडियो

नेटिजन्स को पसंद आया वीडियो

वीडियो में देखेंगे कि इस तरह सभी लड़के एक-एक कर इतनी खूबसूरत लड़की के लुक में नजर आते हैं कि एक बार को दिमाग भी काम करना बंद कर देगा। मजेदार वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया और अभी तकर हजारों की तादाद व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article