वायरल न्यूज़

Viral: बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो पुलिस को किया फोन, जवाब मिला- 'किस्मतवाली हो, नया लड़का मिलेगा अब'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 5, 2023, 01:51 PM IST

Girlfriend Boyfriend News: गर्लफ्रेंड ने पुलिस को फोन करके बताया कि 6 साल के रिश्ते को बॉयफ्रेंड ने झटके में तोड़ दिया है। इसलिए पुलिस उसके बॉयफ्रेंड को पकड़े और सबक सिखाए। इस पर पुलिस ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर लड़की के होश ही उड़ गए।

Image

प्रकीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया 6 साल का रिश्ता
  • गुस्साकर गर्लफ्रेंड ने कर दिया पुलिस को फोन
  • पुलिस ने लड़की को दिया गजब का सॉल्यूशन

Girlfriend Boyfriend News: रिश्तों में कई लोगों को धोखेबाजी मिलती है। कई लोग इस धोखेबाजी से आगे बढ़ जाते हैं और नई जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं। कई लोग इससे इतना टूट जाते हैं कि उन्हें कुछ सूझता नहीं है। इसी क्रम मेंं चीन की एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड की धोखेबाजी के बाद सीधा पुलिस को फोन लगा दिया। दरअसल, लड़की को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद उसने पुलिस को फोन करके मदद मांगी और धोखेबाज बॉयफ्रेंड को सबक सिखाने की गुहार लगाई।

बॉयफ्रेंड के धोखे से परेशान थी लड़की

गर्लफ्रेंड ने पुलिस को फोन करके कहा कि उसके 6 साल के रिश्ते को बॉयफ्रेंड ने झटके में तोड़ दिया और किसी और के साथ रिलेशन बना लिया। वह इस धोखेबाजी से अंदर तक टूट चुकी है। इसलिए पुलिस उसके बॉयफ्रेंड को पकड़े और उसे सबक सिखाए। लड़की की बात सुनकर पुलिस ने जो जवाब दिया। उसे सुनकर लड़की के होश ही उड़ गए। पुलिस की तरफ से लड़की को जवाब मिला कि वह बहुत किस्मतवाली है। पुलिस की तरफ से लड़की को समझाते हुए कहा गया कि वह अपने धोखेबाज बॉयफ्रेंड को भूल जाए।

पुलिस अधिकारी ने दिया गजब का आइडिया

यह मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत से सामने आया है। बॉयफ्रेंड की धोखेबाजी पर गर्लफ्रेंड ने पुलिस को फोन करके रोते हुए कहा कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। वह नहीं जानती कि उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ ऐसा क्यों किया? लड़की ने कहा कि उसे छोड़ने का कारण जानना है। इसलिए पुलिस उसे पकड़े और उसे सबक सिखाए। इस पर पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया, 'लड़के ने पहले ही तुम्हें बहुत चोट पहुंचाई है। क्या इसके बाद भी तुम उसके साथ जुड़ना चाहोगी? अब उसे अपना फायदा उठाने का मौका न दो।' पुलिस अधिकारी ने कहा, 'तुम बहुत लकी हो। हो सकता है कोई ‘राइट मैन’ तुम्हारा इंतजार कर रहा हो।' अधिकारी ने लड़की से कहा कि वह अब अपने बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दे। अकेले न रहे, बुरे विचार को अपने मन में आने न दे और लोगों से घुले-मिले।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article