वायरल न्यूज़

Viral Video: विलेन रहने दे...गाड़ी पर BJP का बोर्ड और छत पर बैठे युवा 'नेताजी' का स्टंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:18 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो एक बीजेपी नेता का बताया जा रहा है जो नोएडा का है। इस वीडियो में नेताजी एक गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट कर रहे हैं और बैक ग्राउंड में तेज आवाज में गाना भी बज रहा है।

Image

प्रिंस पंडत का वीडियो हो रहा वायरल (फोटो- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टंट करते हुए एक शख्स ने बनाया वीडियो
  • गाड़ी पर लगा था बीजेपी का बोर्ड
  • अब स्टंंट वाला वीडियो हो रहा है वायरल

प्रिंस पंडत नाम के एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शख्स एक महिंद्रा थार की छत पर बैठकर स्टंट करता दिख रहा है। जिस गाड़ी पर शख्स बैठकर स्टंट कर रहा है, उसपर बीजेपी का बोर्ड लगा हुआ है।

इस वीडियो को लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं और पुलिस के साथ-साथ भाजपा से भी कार्रवाई करने के लिए कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में जो शख्स ऊपर बैठा है वो अपने आप को प्रिंस पंडत(NCR) कहता है, उसके इंस्टाग्राम पेज पर भी यही नाम है। उसने कई वीडियो अपने अकाउंट पर डाल रखे हैं। हालांकि ये कंफर्म नहीं है कि शख्स बीजेपी से जुड़ा हुआ है या नहीं।

वीडियो में शख्स जिस गाड़ी पर वीडियो बना रहा है, वो काफी स्पीड में चल रही है, साथ ही उसके साथ गाड़ियों का एक काफिला भी है। इसके बैकग्राउंड में 'विलेन ही रहने दे' का गाना बज रहा है। गाड़ी पर बीजेपी का बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें जिला मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा लिखा हुआ है। इसी बोर्ड को लेकर कहा जा रहा है कि प्रिंस पंडत भाजपा का नेता है, हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

साथ ही प्रिंस पंडत के इस वीडियो को लेकर नोएडा पुलिस ने कोई कार्रवाई की है या नहीं उसकी भी जानकारी अभी तक नहीं आई है। हालांकि शख्स एक साथ कई कानूनों को तोड़ते हुए इस वीडियो में जरूर नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से प्रिंस पंडत की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article