वायरल न्यूज़

इंदौर में दिखा चार पंखों वाला पक्षी, नजारा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, देखें वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 16, 2025, 07:56 AM IST

Viral Video Today: सामने आए वीडियो में देखेंगे एक पक्षी बिजली के खंभे के ऊपर बैठता है। वो अपने पंखों को खोलकर थोड़ा आराम देता है कि तभी उसके पंखों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

इंदौर का ये वायरल वीडियो देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब नजारों से भरी पड़ी है। मगर यहां कभी-कभी ऐसा कुछ नजर आता जिसे देखकर होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा नजारा देखने को भी मिल सकता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर देगा। वायरल वीडियो मध्य प्रदेश में इंदौर का बताया गया है जहां लोगों ने चार पंखों वाले पक्षी को कैमरे में कैद किया है।

चार पंखों वाला पक्षी

इसमें देखेंगे कि शाम ढलने को है तभी लोगों की नजर बिजली के खंभे पर पड़ती है। उड़ान भर रहा एक पक्षी कुछ पल के लिए वहां ठहता है। पक्षी अपने पंख हवा में लहराता है। यहां तक सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर एकाएक पक्षी के शरीर से दो पंख और बाहर निकलते हैं। फ्रेम में ये नजारा देखकर हर किसी के होश उड़ गए।

हैरान करेगा वीडियो

हालांकि वीडियो की सत्यता पर कई लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। लोगों ने वीडियो को एआई या फिर ग्राफिक का कमाल बताया है। इसमें वीडियो को कुछ इस तरह एडिट किया गया ताकि बिल्कुल असली जैसा लगा। बरहाल हैरान करने वाला वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे इंस्टाग्राम पर Bhopal Times नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article