Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कई बार आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग हर किसी की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Today Trending Video) को देखकर लोगों को आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे लोगों का दिल जीत लेते हैं। हालांकि, मामला कुछ भी हो यूजर्स इन पर रिएक्शन जरूर देते हैं। किसी का लोग तारीफ करते हैं, तो किसी का मजाक भी उड़ाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, एक शख्स मौत को छू कर टक से निकल गया है।
आज कल जल्दबाजी में कई बार लोग ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की हवा टाइट हो जाती है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के हजारों-लाखों वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जल्दबाजी में एक शख्स बाइक से रेलवे लाइन क्रॉस कर रहा था। जबकि, ट्रेन के आने का समय हो गया था। इतना ही नहीं रेलवे फाटक भी बंद है। इसके बावजूद शख्स तेज रफ्तार में बाइक लेकर आगे बढ़ रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और बाइक लेकर वो नीचे गिर पड़ा। तब तक ट्रेन भी वहां आ पहुंची। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
हैरतअंगेज नजारा
नजारा देखकर आपका दिल भी दहल गया होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो एक पल के लिए सहम गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'brutal.accident.videos' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 9 लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग शख्स की आलोचना भी कर रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
