स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपनी K100 सीरीज में नया फोन Redmi K100 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन में यूजर्स को दमदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। शॉओमी ने इससे पहले Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को भी लॉन्च कर चुकी है। नए Redmi K100 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है।
बड़ी बैटरी के साथ ही इसमें आपको फ्लैगशिप लेवल का कैमरा सेटअप भी मिलेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। आइए आपको इसकी कीमत और दूसरे फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Redmi K100 की कीमत कितनी है?
Redmi K100 को चीन में तीन अलग-अलग RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके बेस मॉडल में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत CNY 3,499 यानी करीब 50,000 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,099 यानी लगभग 58,000 रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट में 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है, जिसकी कीमत CNY 4,499 यानी करीब 64,000 रुपये है।
फोन की बिक्री चीन में 31 अक्टूबर से Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। फिलहाल वहां इसकी प्री-बुकिंग की जा सकती है। Redmi K100 को ब्लैक, फ्लोरोसेंट ग्रीन और स्नो रॉक व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि जिस तरह से रेडमी की फैन फॉलोइंग भारतीय बाजार में उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही यह फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Redmi K100 का डिस्प्ले कैसा है?
Redmi K100 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1,280 x 2,772 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 165Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा, स्क्रीन में P3 वाइड कलर गैमट, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+, HDR Vivid और Dolby Vision का सपोर्ट मिलता है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी दी गई है।
Redmi K100 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी क्लॉक स्पीड 4.32GHz तक जाती है। कंपनी ने गेमिंग के लिए इसमें अलग से D2 AI गेमिंग चिप भी दी है, जो TSMC की 12nm प्रोसेस पर बनी है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno GPU मिलता है। इसमें 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi K100 Xiaomi के HyperOS 4 पर चलता है, जो Android 17 पर आधारित है। फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी गई है।
Redmi K100 में रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जिसमें f/1.68 अपर्चर और 1/1.55 इंच का Light Hunter 800 सेंसर मिलता है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी दिया गया है, जो फोटो और वीडियो लेते समय हाथों के हल्के कंपन का असर कम करने में मदद करता है।
फोन में दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। इसमें f/2.2 अपर्चर और 1/4 इंच का OV08F सेंसर दिया गया है। इस कैमरे से ज्यादा चौड़े एरिया की तस्वीरें ली जा सकती हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 8K रिजॉल्यूशन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Redmi K100 की सबसे खास बात इसकी 10,000mAh की बैटरी है। आमतौर पर कई स्मार्टफोन में इससे कम क्षमता की बैटरी देखने को मिलती है। ऐसे में इतनी बड़ी बैटरी उन लोगों के लिए खास हो सकती है, जो फोन का इस्तेमाल गेमिंग, वीडियो देखने और दूसरे कामों के लिए लंबे समय तक करते हैं।
