बिहार पुलिस की पोस्ट (X/@bihar_police)
सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है। लोग सड़क पर सुरक्षित चलें और अपने घर पहुंच जाएं, इसके लिए सरकार कई कैंपेन चलवाती है। सड़क पर जगह-जगह पोस्ट और बैनर लगवाए जाते हैं, जिन पर साफ-साफ सड़क सुरक्षा को लेकर संदेश लिखे होते हैं, जैसे- "हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं", "गाड़ी धीरे चलाएं", "आपकी जान आपके हाथों में", "तेज ना चलें, आपके घर वाले आपका इंतजार कर रहे होंगे।" महानगरों में तो ट्रैफिक लाइट पर LED स्क्रीन लगवाए जाते हैं, जिन पर सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने वाले वीडियो भी दिखाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें:जूता छुपाई रस्म को अंकल ने नीलामी में बदल डाला, खूब लगाई गई बोली, देखें यह Video
इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए बिहार पुलसि ने बहुत ही क्रिएटिव तरीका अपनाया है। दरअसल, बिहार पुलिस ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा का संदेश आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीर शेयर की है। पहली एक स्टंट करते हुए बाइक सवार की, तो दूसरी तस्वीर फिल्म वेलकम में नाना पाटेकर के गैंग के उस विकलांग व्यक्ति है, जो बात-बात पर लोगों को नाना पाटेकर की अच्छाई गिनवाता है और बोलता है कि मेरी एक टांग नकली है। अगर आपको अब तक वह व्यक्ति याद नहीं आया तो शायद उसकी तस्वीर देख आपको याद आ जाएगा।
पुलिस ने अपने पोस्ट में इस तस्वीर पर एक बड़ा ही मजेदार लाइन लिखा है। जिसमें लिखा है, "पहले मैं स्टंट किया करता था, अब मेरी एक टांग नकली है।" वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "तेज रफ्तार, लहरिया कट और बिना हेलमेट बाइक चलाना। ये स्टाइल नहीं, अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ है। यातायात नियमों का पालन ही असली स्मार्टनेस है। सुरक्षित चलें… सुरक्षित पहुंचें।" बिहार पुलिस के इस पोस्ट को देख उनके क्रिएटिविटी की खूब तारीफ हो रही है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।