वायरल न्यूज़

जब लंदन में बापू की मूर्ति को गंदा देख खुद को रोक नहीं पाए तेजस्वी यादव, रूमाल निकाल करने लगे साफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 09:42 PM IST

तेजस्वी यादव का वायरल हो रहा ये वीडियो तब का है जब वो लंदन गए थे, लेकिन वीडियो 1 अक्टूबर की रात को डाला गया है। इसके कारण से तेजस्वी की आलोचना भी हो रही है। वहीं कुछ लोग उनके काम की प्रशंसा भी कर रहे हैं। वीडियो राजद ने शेयर किया है।

Image

लंदन में गांधी जी की प्रतिमा को साफ करते तेजस्वी यादव (@RJD)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुछ महीने पहले लंदन गए थे तेजस्वी यादव
  • वहीं ब्रिटिश पार्लियामेंट में लगी है बापू की प्रतिमा
  • इसी प्रतिमा पर तेजस्वी को दिखी थी गंदगी

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव, महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को साफ करते दिख रहे हैं। वीडियो में जो बापू की मूर्ति दिख रही है, वो लंदन में स्थित है। तेजस्वी यादव कुछ महीने पहले लंदन की यात्रा पर गए थे, ये वीडियो वहीं का बताया जा रहा है।

इस वीडियो को राजद के आधिकारिक पेज से भी शेयर किया गया है। ट्वीट के साथ लिखा गया है- "मई महीने में तेजस्वी जी ब्रिटिश पार्लियामेंट में संवाद और संबोधन के बाद जब लंदन में ब्रिटिश संसद के सामने पार्लियामेंट स्क्वायर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए तो उन्होंने मूर्ति को गंदा पाया। गांधी जी की प्रतिमा पर धूल और गंदगी देख तेजस्वी से रहा नहीं गया और वो स्वयं अपने रूमाल से उसे साफ करने में जुट गए। तेजस्वी यादव की यह सोच उनकी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा गांधीवादी नीतियों में उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाती है।"

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तेजस्वी यादव की तारीफ भी कर रहे हैं और आलोचना भी कर रहे हैं। कुछ लोगों को तेजस्वी जहां गांधी भक्त नजर आ रहे हैं तो कुछ लोगों को सिर्फ ये राजनीतिक स्टंट लग रहा है। इसी वीडियो पर कुछ लोग बिहार की समस्याओं को लेकर भी राजद को घेरते दिखे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसपर लोग जबरदस्त प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article