वायरल न्यूज़

Viral Video: सुरीली आवाज से बिहार के लड़के ने सोशल मीडिया पर लगाई 'आग', बड़े-बड़े दिग्गज हुए जबरा फैन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 22, 2023, 01:02 PM IST

Bihar Boy Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार का एक लड़का छाया हुआ है। उसकी आवाज सुनकर लोग दंग हैं और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद भी लड़के कै फैन हो गए।

Image

सोशल मीडिया पर छाया गांव का लड़का

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर छाया बिहार का लड़का
  • सुरीली आवाज से जीता लोगों का दिल
  • सोनू सूद ने भी शेयर किया वीडियो

Today Viral Video: कहते हैं इस दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक टैलेंट से भरे हुए लोगों का वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहता है। जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ लोग एक वीडियो (Trending Video) से स्टार तक बन जाते हैं और अलग मुकाम हासिल कर लेते हैं। इसी कड़ी में एक गांव के लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी आवाज सुनकर बड़े-बड़े दिग्गज उसका फैन हो गए हैं और कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि इसे तो तुरंत बॉलीवुड में ले जाओ।

बताया जा रहा है कि यह लड़का बिहार के ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। इतना ही नहीं काफी गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है। वीडियो (Internet Sensation) में आप देख सकते हैं लड़का बॉलीवुड फिल्म 'मस्ती' का सुपरहिट गाना 'दिल दे दिया है जान तुम्हें देंगे...' गाना गा रहा है। बड़ी बात ये है कि बिना किसी ऑटो ट्यून के वो जिस तरह से इस गाने को गा रहा है, उसकी आवाज सुनकर लोग दंग रह गए। लड़का खुद ही वीडियो भी बना रहा है। उसकी आवाज किसी सिंगर से कम नहीं है। तो पहले आप लड़के की आवाज को सुनिए...

सोशल मीडिया सेंसेशन बना लड़का

सुरीली आवाज सुनकर यकीनन आप भी उसका जबरा फैन हो गए होंगे। अब इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मुंबई में ऑटो-ट्यून लगाकर गाने वाले तो हजारों मिलेंगे, लेकिन अपनी असली आवाज़ से जो मन मोह ले, वही असली गायक होता है। भाई का नाम अमरजीत जयकर है और वे मूलतः बिहार के रहने वाले हैं। ऐसे टेलेंट की कद्र होनी चाहिए'। लाखों लोग अब तक इस वीडियो को देख चुके हैं और यूजर्स आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस टैलेंट पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article