वायरल न्यूज़

Video: देवर को लेकर डांस फ्लोर पर पहुंच गई भाभी, फिर ऐसा नाची कि देखते रह गए रिश्तेदार

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 9, 2022, 07:53 PM IST

Bhabhi Devar Dance Video: भाभी-देवर का डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। भाभी और देवर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। दोनों का डांस देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार काफी खुश हो जाते हैं।

Image

देवर भाभी डांस

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर-भाभी ने लगाई डांस फ्लोर पर आग
  • वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल
  • लोगों को आकर्षित कर रहा वीडियो

Bhabhi Devar Dance Video: भारत में शादियों का सीजन शुरू हो गया है। भारत की शादियां बिना डांस के अधूरी लगती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भारतीय शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी के दौरान भाभी और देवर डांस फ्लोर पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो में भाभी-देवर का डांस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। सबसे खास बात यह है कि भाभी और देवर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

वीडियो ने लोगों को किया आकर्षित

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। वीडियो को देखकर लोग झूमने भी लगे हैं। दरअसल, देवर और भाभी सपना चौधरी के गाने पर जबरदस्त डांस करते हैं। दोनों का डांस देखकर शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार काफी खुश हो जाते हैं। साथ ही लोग उनके डांस को काफी एंजॉय भी करते हैं। आप देख सकते हैं कि भाभी ग्रीन कलर की जबरदस्त साड़ी पहनी हुई हैं। वहीं देवर ने व्हाइट पैंट और काले रंग की शर्ट पहनी हुई है। देखें वीडियो-

वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। देवर-भाभी के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। देवर-भाभी डांसिंग फ्लोर पर हरियाणवी गाने 'बहू काले की' पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की एनर्जी अलग लेवल पर नजर आ रही है। वीडियो लोगों को अपना दीवाना बना रहा है। अब तक वीडियो को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article