वायरल न्यूज़

शादी में गुलाब जामुन की लूट! भाभी जी ने एक साथ 10 उठा लिए, फिर जो हुआ, वीडियो देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी

सोशल मीडिया पर इस समय शादी का एक मजेदार वीडियो खूब देखा जा रहा है। जिसमें एक भाभी जी गुलाब जामुन देखकर खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं। महिला की इस हरकत देख वहां पर मौजूद लोग हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।

Image

भाभी जी ने एक साथ उठा लिए 10 गुलाब जामुन, वीडियो हुआ वायरल (फोटो: X/ @neeridresi)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जो इंटरनेट यूजर्स के बीच पॉपुलर हो गया है। यह वायरल वीडियो किसी शादी का है। जहां पर लोग खाने के लिए अपनी प्लेट में खाना निकाल रहे हैं। वहीं पर एक महिला अपने प्लेट में सिर्फ गुलाब जामुन भर रही होती है। इसी बीच पीछे से कैमरामैन सभी का फोटो खींच रहा होता है।

जब महिला गुलाब जामुन लेकर हट रही होती है। इतने में कैमरामैन महिला का भी फोटो खींचने ही वाला होता है। इतने में महिला को शर्म आने लगती है, फिर वह लिए हुए सारे गुलाब जामुन को वापस रखने लगती है और प्लेट में सिर्फ एक ही पीस लेती है। इसके बाद वहां पर मौजूद आसपास के लोग महिला की इस हरकत पर हंसने लग जाते हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

इस वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @neeridresi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसके कैप्शन में लिखा है कि 'गुलाब जामुन: द क्वीन ऑफ वेडिंग डेसर्ट। भीड़ में, हमारी भाभी जी भी इस गरमा-गरम और रसीले डिलाइट का मजा लेने से खुद को रोक नहीं पाईं और एक साथ 10 उठा लिया लेकिन कैमरे वाले ने गलत एंट्री की। फिर क्या हुआ आप देखें'।

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "गुलाब जामुन तो सच में हर शादी की शान होती है गरमागरम, शहद सी मिठास और ऊपर से भाभी जी का 10 एक साथ उठा लेना तो पूरा मीठा मिशन हो गया। लेकिन कैमरा वाले की एंट्री ने तो सीन को वायरल बना दिया होगा।", दूसरे यूजर ने लिखा: "अरे बहन जी इज्जत का फालूदा मत करो कैमरामैन सामने है", वहीं पर तीसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा: "गुलाब जामुन के सामने सब कंट्रोल फेल हो जाता है। भाभी जी का ये प्यार तो बिल्कुल जायज है।" इस वीडियो को वायरल होने के बाद अब तक 84 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article