वायरल न्यूज़

Video: बेंगलुरू के रेस्तरां ने पुराने पंखों को दिया मॉर्डन लुक, वीडियो देख किसी ने बताया डरावना तो किसी ने लग्‍जरी

Viral Video: वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रेस्‍तरां के अंदर कई ऐसे पंखे हैं जो सजावटी ऑफ-व्हाइट कपड़े से बने हैं जिन पर आकृतियां बनी हैं और सुनहरा बॉर्डर है। आयताकार पंखे बिजली की मदद से छत से झूलते हैं।

Image

रेस्‍तरां में लगे पंखे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बेंगलुरू के एक रेस्तरां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • वीडियो में रेस्‍तरां प्रबंधन ने पुराने पंखों को दिया मॉर्डन लुक
  • यूजर्स ने वीडियो देखकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी

Viral Video: बेंगलुरू के एक रेस्तरां ने पुराने जमाने पंखे को मॉर्डन लुक देखकर ग्राहकों को चौंका दिया। इसे देखकर कई ग्राहक अतीत में पहुंच गए। एक्स पर एक यूजर ने मोटर से चलने वाले सीलिंग फैन की क्लिप शेयर की है। सुरेंद्र तपुरिया ने एक्स पर लिखा, 'बैंगलोर के एक होटल में नए प्रकार के पंखे।' वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने कहा कि, ' जीवन एक चक्र है।' हालांकि उस बड़े हॉल में कोई भी शख्‍स टेबल पर बैठा नहीं दिखा।

दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, रेस्‍तरां के अंदर कई ऐसे पंखे हैं जो सजावटी ऑफ-व्हाइट कपड़े से बने हैं जिन पर आकृतियां बनी हैं और सुनहरा बॉर्डर है। आयताकार पंखे बिजली की मदद से छत से झूलते हैं। दीवारों पर कई तरह की आकृति और सजावट भी देखने को मिल रही है। इस एक पोस्ट को 7.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 9,000 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, 180 से अधिक कमेंट्स भी इस वीडियो पर आए हैं। पहले के दिनों में, आयताकार पंखे बिजली से नहीं बल्कि हवा के प्रवाह की मदद से चलते थे।

एक्स यूजर ने प्राचीन पंखवालों की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, 'यह मुझे ब्रिटिश काल के पंखवालों की याद दिलाता है। ये पंखवाले भारत में औपनिवेशिक युग में मानव पंखे के रूप में काम करते थे।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'कल्पना कीजिए कि आप आधी रात को जाग जाएं और यह देखें।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'जीवन एक चक्र है।' चौथे यूजर ने कहा, 'यह पंखा चलाने का एक बेहद कुशल तरीका है। यह सामान्य पंखे की तुलना में बहुत कम ऊर्जा का उपयोग करता है।' वहीं एक अन्‍य ने कहा कि, 'बेंगलुरु के नए रेस्तरां में विभिन्न प्रकार के प्रशंसक राजा की तरह महसूस करेंगे।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article