वायरल न्यूज़

VIDEO: वर्चस्व और साम्राज्य की लड़ाई! गिर के जंगलों में गूंजी दहाड़ें, दो शेरों के महासंग्राम से थर्राया पूरा जंगल

सोशल मीडिया पर दो शेरों की लड़ाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जहां दोनों शेर एक-दूसरे पर जोरदार हमला कर रहे हैं। शेरों के बीच हुई इस जंग का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जंगल में घूमने आए पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।

गिर के जंगल में लड़ाई करते हुए दो शेर

गिर के जंगल में लड़ाई करते हुए दो शेर (टाइम्स नाउ नवभारत)

शेर हमेशा झुंड में रहते हैं। हर झुंड का अपना एक इलाका होता है। जहां शेरनियां शिकार का काम करती हैं, तो वहीं शेर अपने इलाके की रक्षा करता है। शेर अपने इलाकों को लेकर बेहद ही संवेदनशील होते हैं। अपने झुंड और क्षेत्र की रक्षा के लिए अक्सर शेर एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं। वे अपने क्षेत्र में किसी दूसरे शेर की दखलंदाजी बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं करते। इसी का जीवंत उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिला। जहां अपने इलाके की रक्षा करने के लिए दो शेर आपस में ही भिड़ गए। जिसका अद्भुत नजारा पर्यटकों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां का है यह अद्भुत नजारा

वायरल हो रहा यह वीडियो गुजरात के गिर जंगल का बताया जा रहा है। गिर के जंगल में बहुतायत मात्रा में शेर पाए जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो ताकतवर शेर आपस में लड़ रहे हैं। शेरों के बीच यह लड़ाई उनके साम्राज्य और वर्चस्व की बताई जा रही है। दोनों शेर एक-दूसरे पर पूरी ताकत के साथ हमला कर रहे हैं। उनकी दहाड़ इतनी जोरदार है कि उसे सुनकर पूरा जंगल थर्रा उठा। दोनों शेर एक-दूसरे पर झपटते हैं, पंजों से वार करते हैं और दहाड़ते हुए अपना वर्चस्व दिखाने की कोशिश करते हैं। यह लड़ाई इतनी जोरदार है कि देखने वालों की सांसें थम गईं। दोनों की खूँखार आंखें और तेज तेवर को देख यह समझ में आ रहा है कि यह कोई खेल नहीं, बल्कि जंगल के राजा बनने की असली जंग है।

साम्राज्य के लिए अक्सर होती है लड़ाइयां

गिर के जंगलों में इस तरह की लड़ाई दिखनी आम बात है। जहां शेरों के बीच अक्सर अपने क्षेत्रिय वर्चस्व को लेकर लड़ाई होती रहती है। अगर किसी एक शेर के क्षेत्र में दूसरा शेर घुस आता है तो ऐसी जोरदार टक्कर देखने को मिलती है। इस तरह की लड़ाइयां शेरों के प्राकृतिक प्रवृत्ति का हिस्सा है, जहां मजबूत ही जीतता है और कमजोर को पीछे हटना पड़ता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article