आज का वायरल वीडियो (23-DEC-2025): सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि झाड़ियों से निकलकर एक शेर बाहर आता है और वह सीढ़ियों पर टहलने लगता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के लगभग हर एक प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो रिटायर्ड वन अधिकारी सुशांत नंदा के एक्स हैंडल @susantananda3 के अकाउंट से लिया है।
कहां का है यह नजारा
वीडियो को पोस्ट करते हुए रिटायर्ड अधिकारी ने बताया कि यह नजारा गुजरात के भावनगर जिले में स्थित पालीताना शहर के पास शत्रुंजय पहाड़ियों का है। जो कि जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक हैं। यहां हजारों सीढ़ियां चढ़कर श्रद्धालु भगवान आदिनाथ के दर्शन करने जाते हैं। लेकिन 22 दिसंबर 2025 को सुबह एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देख लोगों के प्राण ही सूख गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हादसा नहीं हुआ, और शेर जंगल की ओर लौट गया।
शेर को देख सहमे लोग
वीडियो में आप शेर को शत्रुंजय गिरिराज की सीढ़ियों पर आराम से टहलते हुए देख सकते हैं। शेर चुपचाप सीढ़ियों पर चढ़ते और घूमते हुए दिख रहा है, जबकि भगवान के दर्शन को आए यात्री दूर से ही उसे हैरानी भरी नजरों से देख रहे हैं। कुछ तो शेर को देखते ही चीख पड़े। वहीं, कुछ लोग इस नजारे का वीडियो अपने मोबाइल में कैद करने लगे। फिलहाल इस दुर्लभ नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
