वायरल न्यूज़

बारिश में गरीब महिला के मटके बहने लगे, फिर जो हुआ उसने छू लिया दिल, देखें Video

तेज बारिश और बाढ़ के पानी में महिला के मिट्टी के मटके बहने लगे। तभी कुछ लोग अपनी परवाह किए बिना पानी में उतरे और एक-एक करके मटकों को बचा लिया।

Image

बारिश में मटकों को बहने से बचाते लोग (Instagram/@Timesnow_Trending)

कभी-कभी इंसानियत का सबसे खूबसूरत चेहरा सड़क से गुजरते हुए भी देखने को मिल जाता है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला नजारा बारिश के बीच देखने को मिला, जब कुछ लोगों ने एक महिला की मेहनत की कमाई को बहने से बचा लिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मटका बेचने वाली एक महिला के मटके बारिश के पानी में सड़क पर बहते जा रहे थे। यह देख वहां से गुरने वाले कुछ लोग महिला की मदद के लिए सामने आते हैं और बारिश के पानी में बह रहे मटकों को निकालकर वापस महिला के ठेले पर रख देते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बारिश में बहते मटके देख नहीं पाए लोग, बचाने पानी में उतरे

वायरल वीडियो (Viral Video) के कैप्शन में बताया गया है कि तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी तेजी से बह रहा था। इसी दौरान एक महिला सड़क किनारे मिट्टी के मटके बेच रही थी। अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि उसके कई मटके बहने लगे। महिला के लिए यह सिर्फ मिट्टी के बर्तन नहीं थे, बल्कि उसकी मेहनत और कमाई का जरिया थे। मटकों को अपनी आंखों के सामने बहता देखकर महिला परेशान हो गई। वह शायद अकेले उन्हें बचा भी नहीं सकती थी लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उसकी मदद करने का फैसला किया।

मटकों को बचाने बारिश में कूद पड़े लोग

बारिश लगातार हो रही थी और सड़क पर पानी का बहाव भी तेज था। इसके बावजूद ये लोग पानी में उतर गए और एक-एक करके बहते हुए मटकों को पकड़ने लगे। किसी ने आगे बढ़कर मटका उठाया तो किसी ने उसे सुरक्षित जगह तक पहुंचाया। देखते ही देखते कई लोग इस मदद में शामिल हो गए। इस पूरे पल का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की यह कोशिश साफ दिखाई देती है कि वे किसी अनजान महिला की परेशानी को देखकर चुप नहीं रहे। उन्होंने यह नहीं सोचा कि बारिश में भीग जाएंगे या उनके कपड़े खराब हो जाएंगे। उनके लिए उस समय सबसे जरूरी था कि महिला की मेहनत से कमाए सामान को बचाया जा सके।

सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना को देखकर लोग इन लोगों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि असली हीरो वही होता है, जो बिना किसी उम्मीद के दूसरे की मदद करने के लिए आगे आए। आज के समय में जब लोग अक्सर अपनी परेशानियों में ही उलझे रहते हैं, ऐसी घटनाएं उम्मीद जगाती हैं। कुछ मिनटों की यह मदद उस महिला के लिए बहुत बड़ी राहत बन गई। यहां किसी ने कोई बड़ा काम करने का दावा नहीं किया। बस जरूरत के समय कुछ लोग आगे आए और इंसानियत निभाई।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article