वायरल न्यूज़

Watch Video: बंदर ने विशालकाय सांप की लगा दी 'वाट', लिए ऐसे मजे देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 3, 2023, 06:39 PM IST

Monkey Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, बंदर ने सांप की ऐसी बैंड बजाई, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते।

Image

बंदर तो सांप पर भारी पड़ गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर और सांप का मजेदार वीडियो
  • बंदर ने सांप की बैंड बजा दी
  • वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Bandar Saanp Ka Video: आज कल लोग जानवरों के वीडियो (Viral Video) को काफी पसंद करते हैं। लिहाजा, सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक वीडियो (Monkey Snake Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में सांप और बंदर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, एक बंदर ने विशालकाय सांप की हवा टाइट कर दी।

आमतौर पर बड़े से बड़े जानवर सांप से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि, सांप किसी पर खतरनाक तरीके से हमला कर देता है। आपने इस तरह के कई वीडियो देखे भी होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक छोटे से बंदर ने विशालकाय सांप की हवा टाइट कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं खाली मैदान में एक सांप फन फैलाए बैठा है। अचानक एक बंदर भी वहां धमकता है। पहले तो बंदर शांत से बगल में खड़ा हो जाता है। लेकिन, अगले ही पल वो सांप के साथ मजे लेने लगता है। बंदर सांप की पूंछ पकड़कर खींचने लगता है। बंदर की इस हरकत से सांप भी परेशान हो जाता है। लेकिन, बंदर बार-बार उसके साथ यही करता है। एक-दो बार सांप उसपर हमला भी करता है। आखिर में क्या होता है आप खुद वीडियो में देख लें...

बंदर ने सांप की बजा दी बैंड

तो देखा किस तरह एक छोटे से बंदर ने विशालकाय सांप की 'वाट' लगा दी। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को '10_viper_21' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग अपने-अपने अंदाज में इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article