वायरल न्यूज़

Funny Video: डॉलर से खेलता है ये बंदर, रईसी देखकर अच्छे-अच्छों का चकरा गया दिमाग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 24, 2023, 11:18 AM IST

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मजे लेते हुए नोटों को गिन रहा है। बंदर के इस अंदाज को देखकर लोग दंग रह गए और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Image

बंदर का स्वैग, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा अंदाज
  • मजे लेते हुए पैसे गिन रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर खुशी से झूम उठते हैं। इतना ही नहीं इन वीडियो को यूजर्स काफी पसंद करते हैं और जमकर चटकारे लेते रहते हैं। इसी कड़ी में बंदर (Bandar Viral Video) का एक अनोखा वीडियो (Bandar Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, इस वीडियो (Trending Video) में बंदर डॉलर के साथ खेल रहा है।

बंदर की हरकत से हम सब वाकिफ हैं। चीजों को बर्बाद करना, लोगों को परेशान करना, उछल-कूद करना बंदर का स्वभाव है। सोशल मीडिया पर बंदर के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको बंदर का अलग ही स्वैग देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर के हाथ में डॉलर की गड्डी है। बिस्तर पर बैठकर बंदर मजे से नोटों को गिन रहा है और उसके साथ खेल रहा है। बंदर की इस हरकत को देखकर लोग हैरत में पड़ गए और वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। तो आप भी पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

बंदर का धांसू स्वैग

वीडियो देखकर जरूर आपको झटका लगा होगा। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'monkey.lovable' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे है। किसी का कहना है कि 'गजब है बंदर की रईसी'। कुछ का कहना है कि लगता है बंदर काफी अमीर है। बंदर के इस स्वैग पर आपकी क्या प्रतिक्रिया हैकमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article