वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: बंदर का स्वैग देख चकराया लोगों का दिमाग, वीडियो में देखें धांसू अंदाज

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 21, 2022, 10:29 AM IST

Bandar Ka Viral Video: एक बंदर आराम से बाइक पर बैठ गया, उसके बाद वो ऐसी हरकत करने लगा, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। आलम ये है कि बंदर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बंदर का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का धांसू अंदाज
  • बाइक पर बैठकर मजे ले रहा था बंदर
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो (Monkey Viral Video) सामने आया है, जिसमें उसका स्वैग देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। आलम ये है कि लोगों को बंदर का ये वीडियो (Trending Video) काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उसे देख रहे हैं।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार बंदर लोगों को इतना परेशान करता है कि उसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। सोशल मीडिया पर भी उसके कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वो सामान चुराकर भाग जाता है। तो कभी इंसानों की नकल करता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बाइक खड़ी है, उसपर बंदर आकर आराम से बैठ गया है। बाइक पर बैठने के बाद बंदर ऐसी हरकत करता है जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ सकती है। कभी शीशे में बंदर अपना चेहरा देखता है, तो कभी हैंडल को घुमाता है। बंदर का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो आज वो गाड़ी चलाकर ही मानेगा।

बंदर ने माहौल बना दिया

वीडियो में बंदर का स्वैग देखकर आपको भी जरूर हैरानी हो रही होगी। इस पूरे पल को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'radha.reddy4' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स चटकारे लेते हुए वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article