वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: घर में आराम से सो रहा था शख्स, अचानक बंदर ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रुकेगी हंसी

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सोते हुए शख्स पर एक बंदर ने हमला कर दिया। इसके बाद जिस तरह का नजारा था उसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है।

Image

बंदर का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोते हुए शख्स पर बंदर ने किया हमला
  • नजारा देखकर नहीं रुकेगी हंसी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bandar Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो (Shocking Video) तो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Monkey Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूटेगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक बंदर जमकर भौकाल मचाया है।

ये तो हम सब जानते हैं बंदर अक्सर उछल-कूद करते रहता है। कई बार बंदर ऐसी हरकत कर देता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स आराम से घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा है। अचानक एक बंदर घर के अंदर घुस जाता है। शख्स को इसकी भनक तक नहीं लगती है। लेकिन, कुछ ही पल के बाद बंदर ऐसा भौकाल मचाता है, जिसे देखकर आप भी जरूर दंग रह जाएंगे। देखें वीडियो...

बंदर का हाहाकारी अंदाज

वीडियो देखकर जरूर हंसी छूट रही होगी। इस तरह का नजारा शायद पहली बार ही देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'manish3524yadav' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई के साथ खेल हो गया। किसी का कहना है कि बंदर तो बड़ा हाहाकारी निकला। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article