वायरल न्यूज़

'नाच मेरी जान, तुझे ऑफर मिलेगा..' बेकरी ने रखा ये खास ऑफर, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 21, 2023, 09:18 AM IST

एक बेकरी ने अजीबोगरीब डांस करने पर लोगों को फ्री में सामान का वादा किया। ऐसे में लोगों ने भी इसे सीरियस लेते हुए दुकान पहुंच फ्री के सामान के लिए वियर्ड डांस किया। ऐसे में इसका एक वीडियो भी इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

Image

फ्री में चिप्स पाने के लिए लोगों ने किए मस्ती भरे डांस (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बेकरी ने रखी अजीबोगरीब शर्त
  • अजीबोगरीब डांस करने पर फ्री में चिप्स
  • लोगों ने भी ऑफर का लिया जमकर मजा

Doing Stupid Dance For Free Chips: फेमस होने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर गुजरते हैं। ऐसे में एक मामला सामने आया है। जहां एक बेकर्स की ओर से काफी अजीबोगरीब शर्त रख दी गई, जिसके लिए लोगों को फ्री में चिप्स दिया जा रहा था। ऐसे में था क्या.. लोगों ने इस बात को एंजॉय करते हुए शर्त को सीरियसली लिया और फिर पहुंच गए बेकरी शॉप पर। और मस्ती करते हुए लोगों ने फ्री में चिप्स भी लिया। ऐसे में दुकानदार ने भी काफी मजेदार बात कही।

दरअसल, ये मामला इंग्लैंड का बताया जा रहा है, जहां के डलेट कस्बे में बगेल्स एंड शमीयर (Bagels and Schmear) नाम की एक बेकरी शॉप है, जिसने शर्त रखी कि अगर उसके दुकान में कोई भी ग्राहक आए और अजीबोगरीब या फिर पागलों-बेवकूफों जैसा डांस करें, अगर पसंद आया तो वे उसे फ्री में चिप्स खिलाएंगे। ऐसे में था क्या.. भाई फ्री की चीज थी, लोगों ने तुरंत सीरियस ले लिया और पहुंच गए बेकर्स के पास और दुकान में घूसते ही करने लगे पागलों जैसा डांस। ऐसे में रेस्टोरेंट की ओर से भी अपना वादा निभाया गया और लोगों को फ्री में चिप्स दिए। ऐसे में बेकर्स के मालिक ने कहा कि ये काफी जबरदस्त आइडिया था, जो कारगर साबित हुआ। इसका एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है।

फ्री में चिप्स पाने के लिए लोगों ने किए मस्ती भरे डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसे मार्केटिंग की जाती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे लोगों में एक अलग ही खुशी देखने को मिली.. थैंक्स टू बेकर्स शॉप। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'bagelsandschmear' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article