वायरल न्यूज़

अलग दिखने के चक्कर में कर लिया ऐसा काम, अब दिखता है इतना खतरनाक, लोग बोले- ये है असली 'शैतान का साला'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 20, 2023, 09:12 AM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स का नाम फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा है, जो ब्राजील का रहने वाला है। इस शख्स ने दूसरों से अलग दिखने के लिए नाक-कान सब कटवा दिए, जो अब काफी खतरनाक दिखता है। ऐसे में लोग उसे शैतान बुलाते हैं।

Image

अजीब दिखने के लिए शख्स ने कटवा लिए नाक-कान (Image Credit: caveira2477/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ब्राजील का शख्स
  • अलग दिखने के लिए कटवा लिए नाक-कान
  • अब लोग बुलाते हैं शैतान का साला

Devil Looking Man Viral Video: दुनिया में काफी ऐसे लोग हैं, जो अपने आपको अनोखा दिखाने के लिए न जाने क्या-क्या कर लेते हैं। आज हम जिस शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, इस शख्स ने भी खुद को अजीब दिखाने के लिए ऐसा काम कर लिया, जिसे देखने (Viral Post) के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। ऐसा करने के बाद अब उसकी शक्ल इतनी भयानक हो गई है कि लोग अब उसे शैतान के नाम से पुकारने लगे हैं।

यह शख्स हमेशा अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करता रहता है। ऐसे में इंस्टा पर वायरल (Social Media Viral Post) हो रहे पोस्ट में आप देख सकेंगे कि आखिर कैसे शक्स ने अपने नाक-कान कटवा लिए है और फिर टैटू बनवाया है। बता दें, शख्स ने अपने पूरी शरीर पर टैटू बनावाए है। साथ-साथ दानव की तरह दिखने के लिए उसने शैतान वाले नुकीले दांत भी लगवाए हैं। और तो और शख्स ने अपनी आंखों में भी टैटू बनवा लिया है।

अजीब दिखने के लिए शख्स ने कटवा लिए नाक-कान

इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Post) हो रहे शख्स का नाम फर्नांडो फ्रेंको डी ओलिवेरा है, जो ब्राजील के साओ पॉलो का रहने वाला है। ऐसे में इसके पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह शख्स हंसी-मजाक के लिए बिल्कुल परफैक्ट है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि शैतान का साला। ऐसे में यह पोस्ट 'caveira2477' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो यह पोस्ट (Trending Post) आपको कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article