Badaun Bull Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो सामने आता है। इसमें से कोई वीडियो ऐसा होता है, जो लोगों का मनोरंजन करता है। वहीं कई वीडियो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी होते हैं। कुछ वीडियो देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि ऐसा भी हो सकता है। इसी क्रम में इन दिनों एक वीडियो लोगों के होश उड़ा रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो यूपी के बदायूं से सामने आया है।
मकान की छत पर चढ़ा सांड
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मदनजुड़ी गांव से सामने आया यह वीडियो एक आवारा सांड से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आवारा सांड किसी मकान की छत पर चढ़ गया है। जैसे ही गांव के लोगों ने अवारा सांड को मकान की छत पर चढ़े देखा, गांव में हड़कंप मच गया। आवारा सांड को छत पर देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि सांड इतनी ऊपर चढ़ा कैसे। इसके बाद सांड को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। देखें वीडियो-
भीड़ देखकर सांड भी इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद गांव के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सांड को छत से उतारने की कवायद शुरू हुई। इसके बाद पुलिस और पशु प्रेमियों ने गांव के लोगों की मदद से सांड को रेस्क्यू करना शुरू किया। सबसे पहले सांड के शरीर को मोटी रस्सियों से बांधा गया। इसके बाद रस्सी के सहारे सांड को नीचे उतारा गया। सांड के छत से उतरने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
