वायरल न्यूज़

जन्म लेते ही बच्चे ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखकर बोले लोग- ज्यादा गुस्सा करते होंगे पापा

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 22, 2024, 08:43 AM IST

Today Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि जन्म के ठीक बाद शिशु ऐसा रिएक्शन देता है कि देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है।

Image

जन्म के बाद बच्चे का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी। (Photo-Instagram)

Today Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में छोटे बच्चों से जुड़े ढेरों वीडियो मौजूद हैं। इनमें नवजात शिशुओं से जुड़े वीडियो की तादाद भी अच्छी खासी है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें देखेंगे कि जन्म के बाद बच्चे जहां रोते हुए नजर आते हैं, वहीं इसमें बच्चा ऐसा रिएक्शन देता है कि देखकर हंसी छूट जाएगी। बच्चे का रिएक्शन इतना जबरदस्त होता है कि मानो पैदा होने पर उसे गुस्सा आ गया होगा। नवजात से जुड़ा ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसे तीन लाख से ज्यादा यूजर्स ने पसंद भी किया है।

आते ही छा गया बच्चे का वीडियो

मालूम होता है कि प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यहां उसने एक शिशु को जन्म दिया। मगर हैरान हो जाएंगे कि जन्म के बाद वो बिल्कुल भी नहीं रोया। बच्चे ने बल्कि ऐसा रिएक्शन दिया कि नेटिजन्स को उसके पिता याद आ गए। दरअसल जन्म के तुरंत बाद बच्चा रोने की जगह गुस्सैल रूप में नजर आता है। मानो दुनिया में आने के बाद वो सबको घूरकर देख रहा हो। उसकी निगाह धीरे-धीरे हर तरफ जाती है और आखिर में नर्स को देखता है। फ्रेम में ये एक ऐसा दृश्य है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

नवजात शिशु से जुड़ा ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छा गया है। वीडियो हालांकि कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है। इसे इंस्टाग्राम पर haryanvi_chori_771 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। इसके साथ ही मजेदार कैप्शन दिया गया, 'ज्यादा गुस्सा करने का नतीजा। इसलिए ज्यादा गुस्सा मत किया करो।'

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article