Bride Groom Video: सोशल मीडिया में दूल्हा-दुल्हन और विवाह से जुड़े वीडियो की तादाद हजारों लाखों में है। हर रोज अच्छी खासी तादाद में ऐसे वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं। मगर इनमें किसी भी वीडियो में देखा है कि दुल्हन के शरीर में आत्मा जैसा कुछ समा गया हो? यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन आराम से वेडिंग चेयर पर बैठी थी कि एकाएक उसका व्यवहार बदलने लगा। वो गुस्सैल निगाह से दूल्हे की तरफ देखती है। इसके बाद जो कुछ दिखाई दिया किसी को भी डराकर रख देगा।
अचानक दूसरे में रूप में नजर आने लगी दुल्हन। (Photo/X.com)
दुल्हन का डरावना रूप दिखा
दुल्हन का ये वीडियो सात लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन पहले दुल्हन को हंसते हुए देखती है। मगर तभी उसकी आंखों की पुतली ऊपर होने लगीं। वो ऐसे हंसती है मानो उसका शरीर पर नियंत्रण ना होगा। इधर जयमाला लिए खड़ा दूल्हा उसे देख बुरी तरह डर गया। उसकी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। फ्रेम के आखिर में देखेंगे कि दुल्हन का और भी खरतनाक रूप देखने को मिलता है। वो आसपास खड़े लोगों को ऐसे झटक देती है मानो वो बच्चे हों। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी डराने के लिए काफी है।एक्स पर देखिए वीडियो
मालूम हो कि दुल्हन का ये खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। नेटिजन्स जमकर वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे दुल्हन के शरीर में आत्मा का प्रवेश बताया है। स्पष्ट कर दें कि टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ये किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। वीडियो एक्स पर @RaviShanka_IND नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
