Viral News: आपने अक्सर देखा होगा कि ऑटो रिक्शा में कुछ न कुछ मैसेज लिखे होते हैं। कई बार यह मैसेज समाज को आइना दिखाते हैं, तो कई मैसेज फनी होते हैं। इसी बीच एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में कुछ ऐसा लिखवाया, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। ड्राइवर ने अपनी ऑटो रिक्शा में जो लिखवाया, उसे पढ़कर लोग तरह-तरह की मजेदार बातें कमेंट कर रहे हैं। दरअसल, ऑटो ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में लिखवाया, 'सॉरी लड़कियों, मेरी बीवी बहुत सख्त है।'
ऑटो ड्राइवर ने मचाया बवाल
सोशल मीडिया यूजर वंशिका गर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ऑटो-रिक्शा की एक तस्वीर पोस्ट की है। इस ऑटो रिक्शा के पीछे लिखा हुआ है, "माफ करना लड़कियों, मेरी पत्नी बहुत सख्त है।" इसके साथ वंशिका गर्ग ने कैप्शन में लिखा, 'सॉरी गर्ल्स, लॉयल्टी लेवल मैक्स।' इस तस्वीर के सामने आने के बाद सोशळ मीडिया यूजर्स तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर कह रहे हैं कि ऑटो ड्राइवर वाले भइया अपनी बीवी से डरते हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं।
फिलहाल, ऑटो ड्राइवर के द्वारा लिखवाया गया यह संदेश जमकर वायरल हो रहा है। ज्यादातर यूजर्स मजाकिया कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऑटो वाले भइया लड़कियों को एटीट्यूड दे रहे हैं। ऑटो ड्राइवर ने जिस भी मंशा से यह संदेश अपनी गाड़ी में लिखवाया हो, लेकिन वह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
