वायरल न्यूज़

Viral Video: जब ऑटो ड्राइवर के हाथ में आई Lamborghini की चाबी, फिर जो हुआ उसे देख लोग बोले- बड़े दिलवाला

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Lamborghini के मालिक ने ऑटो ड्राइवर को अपनी चाबी थमा दी। इसके बाद जो हुआ वो चर्चा का विषय बन गया।

Image

जब ऑटो ड्राइवर को मिली Lamborghini की चाबी (तस्वीर साभार- @rakesh_knv)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं। कुछ नजारे काफी हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, एक ऑटो ड्राइवर ने जब Lamborghini गाड़ी देखी तो उसने उसे चलाने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद गाड़ी के मालिक ने जो किया उसने महफिल लूट ली। आलम ये है कि लोग इस मामले की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में हर किसी को अच्छी गाड़ी, अच्छी नौकरी का शौक जरूर होता है। कुछ लोगों का यह सपना पूरा हो जाता है। जबकि, कईयों की जिंदगी बीत जाती है लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो पाता। हालांकि, कई बार कुछ लोगों के साथ ऐसा कुछ हो जाता है, जिससे उनकी इच्छा जरूर पूरी हो जाती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क पर एक Lamborghini गाड़ी सरपट दौड़ रही है। वहीं, पीछे से एक ऑटो वाला आता है और Lamborghini गाड़ी को देखने लगता है। ऑटो ड्राइवर को देखकर साफ पता चलता है कि उसे Lamborghini गाड़ी चलाने की इच्छा है। इसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

    दिल जीतने वाला काम

    इस वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। इतना ही नहीं Lamborghini गाड़ी के मालिक की आप भी जरूर तारीफ कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'rakesh_knv' नाम के पेज से शेयर किया गया है। दिल जीतने वाले इस वीडियो को करोड़ों लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, इस वीडियो को 2.3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो बड़े दिलवाला निकला। कुछ का कहना है कि शख्स ने तो दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article